मनोरंजन

‘तेरे नाम’ की री-रिलीज ने दो दिन में की इतनी कमाई, 5 हफ्तों से थिएटर में टिकी ‘बॉर्डर 2’ को भी चटाई धूल

साल 2003 में आई सलमान खान की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तेरे नाम’ आज तक भी लोगों को बहुत पसंद हैं. ऐसे में फैंस की डिमांड के बाद इस फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा से रिलीज किया गया है. ट्रैजिक क्शन लव स्टोरी को उस समय भी दर्शकों का बहुत प्यार मिला था. खासतौर से सलमान खान के राधे मोहन किरदार के फैंस तो आज तक भी देखे जाते रहे हैं. इसी बीच अब जब इस फिल्म को दोबारा से रिलीज किया गया है तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है. यहां तक कि इस फिल्म ने ‘बॉर्डर 2’ की भी टेंशन बढ़ा दी है.

‘तेरे नाम’ ने दो दिन में कितनी कमाई की?
सलमान खान, भूमिका चावला स्टारर ‘तेरे नाम’ 27 फरवरी 2026 को दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 25 लाख रुपये की कमाई की है. तो वहीं पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन भी फिल्म ने नेट 25 लाख रुपये की कमाई की है. दोनों दिन की कमाई मिलाकर इस फिल्म ने 50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. अब रविवार का कलेक्शन बताएगा कि फिल्म का पहला वीकेंड कैसा रहा और किस- किस फिल्म को पछाड़ दिया.

‘बॉर्डर 2’ की बढ़ी टेंशन
वैसे तो सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए 37 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने इतने दिनों में कुल कलेक्शन 327.44 करोड़ कर लिया है. लेकिन इसके 37वें दिन के कलेक्शन को देखें तो इस फिल्म ने 22 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. जो ‘तेरे नाम’ के दूसरे दिन के कलेक्शन के सामने कम ही है. ऐसे में इसे देख कहा जा सकता है कि ‘बॉर्डर 2’ की ऑडियंस को ‘तेरे नाम’ ने अपनी ओर खींच लिया है.

‘तेरे नाम’ की री-रिलीज को मिलेगा फायदा?
वैसे देखा जाए तो फैंस इस फिल्म की री-रिलीज का बड़ी ही बेसब्री से इंताजर कर रहे थे. इस इंतजार को देखते हुए फिल्म ने उतना कलेक्शन नहीं किया है जितना उससे उम्मीद की जा रही थी. हालांकि फिल्म को थिएटर्स भी थोड़े कम मिले हैं तो इससे कारोबार में फर्क तो पड़ता ही है. वैसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म ओपनिंग वीकेंड में 80 लाख का कलेक्शन कर सकती है. अब निगाहें रविवार यानी 1 मार्च के कलेक्शन का इंतजार है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button