उत्तर प्रदेशभारत

‘मेरी गली के लड़के ब्लैकमेल कर रहे…’, कानपुर में 10वीं का छात्र ट्रेन के आगे कूदा, आईपैड में मिला सुसाइड नोट

'मेरी गली के लड़के ब्लैकमेल कर रहे...', कानपुर में 10वीं का छात्र ट्रेन के आगे कूदा, आईपैड में मिला सुसाइड नोट

मृतक छात्र अनिकेत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक 10वीं क्लास के छात्र ने गली के लड़के की ब्लैकमेल से तंग आकर आत्महत्या कर ली. उसका शव रेलवे ट्रक पर मिला है. इस घटना से छात्र के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने मामले में पुलिस से उचित कार्रवाई करने की मांग की है. परिजनों को घर से दो पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है. पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतक छात्र की पहचान 17 वर्षीय अनिकेत पुत्र अनिल सैनी के तौर पर हुई है, जो कि 10वीं क्लास में था. वह अपने परिवार के साथ कानपुर के शास्त्री नगर इलाके में रहता था. परिवार में मां, पिता और बहन है. परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम अनिकेत घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा. ट्यूशन टीचर ने उसके नहीं आने की जानकारी परिवार को दी. यह बात सुनते ही वह काफी परेशान हो गए.

घर में मिला सुसाइड नोट

घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की. हालांकि, अनिकेत की कहीं कोई जानकारी नहीं मिली. जांच के दौरान परिजनों को उसकी बहन के आईपेड के कवर से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि मैं समीर(अनिकेत) सैनी हूं. मुझे मेरी गली के लड़के ब्लैकमेल कर रहे हैं. मैं मरने जा रहा हूं… दरअसल, जनवरी के महीने में अनिकेत ने स्कूल के फंक्शन के दौरान एक छात्रा के साथ फोटो क्लिक करवाई थी, ऐसा कहा जा रहा है कि इस फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया जा रहा था.

Suicide Note

ब्लैकमेल कर रहा था एक युवक

इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट को शेयर कर इलाके का युवक उसे डरा धमकाकर ब्लैकमेल कर रहा था. इसी वजह से वह काफी परेशान था और फिर उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. बता दें कि घर में सुसाइड नोट मिलते ही परिवार काफी ज्यादा घबरा गया. उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी काकादेव थाने की पुलिस को दी. अब परिवार के साथ-साथ पुलिस ने भी अनिकेत की तलाश शुरू कर दी.

रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव

रातभर पुलिस और परिजन छात्र को ढूंढते रहे, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला. अगले दिन परिजन एक छात्र के ट्रेन के नीचे कट जाने की सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां कपड़ों से उन्होंने अनिकेत की पहचान की. शव को देखते ही परिवार के लोग फूट-फूटकर रोने लगे. जानकारी के अनुसार, युवक का शव पनकी धाम पटरी पर कटा हुआ मिला था. फिलहाल ट्रेन से कट जाने मौत के बाद जीआरपी पनकी धाम पुलिस ने सुसाइड नोट मिलने के बाद थाना पनकी को मामले की जांच ट्रांसफर कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button