मनोरंजन

गोविंदा के भांजे विनय आनंद भोजपुरी के बाद अब OTT पर मचाएंगे धमाल, एकता कपूर की वेब सीरीज से हिंदी स्क्रीन पर करेंगे कमबैक

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गोविंदा के भांजे विनय आनंद इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लंबे समय बाद वे टेलीविजन और डिजिटल दुनिया की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर के साथ दोबारा काम करने जा रहे हैं. इस बार वे एकता कपूर का चर्चित OTT प्लेटफॉर्म ‘कटिंग : एंटरटेनमेंट का डोज हर रोज’ OTT के लिए बनी एक थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘ACP विक्रांत’ में नजर आने वाले हैं. इसके निर्देशक अंकुर काक टकर हैं, जिनके निर्देशन में विनय आनंद अब भोजपुरी से लौट कर हिंदी के डिजिटल स्पेस में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं.

विनय आनंद के लिए यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक नई सीरीज़ नहीं, बल्कि पुराने रिश्तों की वापसी जैसा है. उन्होंने खुद कहा है कि एकता कपूर के साथ काम करना “अपने घर में लौटने” जैसा अनुभव है. विनय का कहना है कि इतने साल बाद फिर से एकता के साथ जुड़ना उनके लिए भावनात्मक भी है और करियर के लिहाज़ से बेहद अहम भी. उन्होंने अपने फैंस से खास अपील की है कि वे एकता कपूर के चैनल को सब्सक्राइब करें और इस सीरीज़ को भरपूर प्यार दें.

 

इस वेब सीरिज के सबसे दिलचस्प बात यह है कि ‘ACP विक्रांत’ में विनय आनंद एक बिल्कुल अलग और खतरनाक रोल में नजर आने वाले हैं. आमतौर पर रोमांटिक और पारिवारिक किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले विनय इस बार अलग ही अंदाज में दिखाई देंगे. सूत्रों की मानें तो उनका किरदार इतना ग्रे और इंटेंस है कि यह उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है. इस सीरीज़ में उनके सामने टक्कर में होंगे टीवी के जाने-माने स्टार शरद मल्होत्रा, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है.

विनय आनंद अब तक 10 से ज्यादा हिंदी फिल्मों और 50 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन वेबसीरीज़ की दुनिया में यह उनका पहला कदम है. इसी वजह से वे इस प्रोजेक्ट को लेकर खासे उत्साहित हैं. उनका कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म आज के समय का सबसे मजबूत माध्यम है और वह नई ऑडियंस तक पहुंचने का यह मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते.

इस सीरीज़ की कहानी बिहार के दरभंगा से जुड़े लेखक ज्ञान रंजन ने लिखी है, जिनकी स्क्रिप्ट को बेहद मजबूत और थ्रिल से भरपूर बताया जा रहा है. गॉसिप गलियारों में यह भी चर्चा है कि ‘ACP विक्रांत’ विनय आनंद के करियर को एक नई दिशा दे सकती है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कुटिंग OTT पर रिलीज़ होने वाली यह सीरीज़ विनय आनंद के डिजिटल सफर की कितनी धमाकेदार शुरुआत करती है.

ये भी पढ़ें:-हाथ में ड्रिप लगाए, व्हील चेयर पर ‘लाफ्टर शेफ 3’ के सेट पहुंची भारती सिंह, सबको दिखाया बेटे काजू का चेहरा



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button