‘धुरंधर’ के ‘रहमान डकैत’ की दीवानी थीं करीना कपूर, खुद किया था खुलासा, कहा था-‘मैं स्कूल में थी और वो….’

करीना कपूर ने बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम किया है. वे हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना अपने एक को-स्टार पर लट्टू थीं. वे उन्हें इतना पसंद करती थी कि उन्हें देखते ही ब्लश करने लगती थीं. ये हीरो कोई और नहीं ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत का खौफनाक किरदार निभाकर सबके चहेते बन चुके अक्षय खन्ना हैं.
करीना कपूर का क्रश थे अक्षय खन्ना
2004 में आई ‘हलचल’ में करीना कपूर और अक्षय खन्ना ने साथ काम किया था और ये फिल्म हिट रही थी. वहीं इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान, करीना ने अक्षय के साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में बात की थी साथ ही कहा था कि अक्षय उनके क्रश थे. करीना कपूर ने बताया था, “मैंने ‘हिमालय पुत्र’ कम से कम 20 बार देखी है क्योंकि उस समय मैं स्कूल में थी और अक्षय खन्ना मेरे सबसे लेटेस्ट हार्टथ्रोब थे तो लड़कियां उनके पीछे पागल थीं और मैं भी उसमें शामिल थी. यह कुछ इस तरह था, ‘अक्षये खन्ना, मैं बैचलर हूं, मैं बैचलर हूं, ओह माय गॉड अक्षय खन्ना’, तो बात कुछ ऐसी ही थी. इसलिए मुझे अक्षय हमेशा से पसंद रहे हैं.”
‘जब वी मेट’ की अभिनेत्री ने आगे कहा था, “वह बहुत प्यारे,एडोरेबल और बहुत अच्छे इंसान हैं. वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं,हॉलीवुड जाने के लिए वह बिल्कुल सही हैं क्योंकि उनका अभिनय लाजवाब है.”

अक्षय खन्ना अपकमिंग फिल्में
अक्षय खन्ना धुरंधर में अपने किरदार रहमान डकैत से खूब फेमस हुए हैं. वहीं अब वे इसकी सीक्वल से कमबैक करेंगे. यह सीक्वल 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है। करीना कपूर खान की अगली फिल्म दायरा है, जो मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित एक क्राइम ड्रामा है और इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन सह-कलाकार हैं। फिल्म 2025 के अंत में पूरी हो गई थी और 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।



