14 साल के करियर में 7 फ्लॉप फिल्में, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दी सिर्फ इतनी हिट मूवीज, जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड


सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में अपने करियर के 14 साल पूरे कर लिए हैं. 19 अक्टूबर 2012 को डेब्यू करने वाले सिद्धार्थ ने इस दौरान रोमांस, एक्शन, थ्रिलर और फैमिली ड्रामा जैसी कई जॉनर की फिल्में कीं. कहीं उन्हें जबरदस्त सफलता मिली तो कहीं बॉक्स ऑफिस पर निराशा हाथ लगी. 16 जनवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं ऐसे में उनका पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड देखना और भी दिलचस्प हो जाता है. तो आइऐ जानते है उनके अब तक की फिल्मों के बारे में.

सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी जो 19 अक्टूबर 2012 को रिलीज हुई थी. ये एक कॉलेज ड्रामा फिल्म थी जिसमें स्टूडेंट्स के बीच कॉम्पिटिशन दोस्ती और प्यार की कहानी दिखाई गई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.48 करोड़ रुपये कमाए और इसका लाइफटाइम कलेक्शन करीब 70 करोड़ रहा. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को सेमी हिट का दर्जा मिला और सिद्धार्थ को अच्छी पहचान मिली.
Published at : 15 Jan 2026 07:32 PM (IST)



