पूर्व सैनिक दिवस: नाना पाटेकर से रुद्राशीष मजूमदार तक, बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने एक्टिंग से पहले देश की रक्षा की


पूरे देश में हर साल 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है. ये दिन उन बहादुर पूर्व सैनिकों को सम्मान देने के लिए समर्पित है जिन्होंने भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना में सेवा दी और वर्दी पहन राष्ट्र की सुरक्षा की. ये तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि 14 जनवरी 1953 को फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा ने सेवानिवृत्ति ली थी. स्वतंत्र भारत के पहले कमांडर-इन-चीफ रहे करियप्पा का योगदान 1947 के युद्ध में ऐतिहासिक रहा. 2017 से ये दिवस मनाया जा रहा है.

एक्टर नाना पाटेकर ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना में सेवा दी और उन्हें मानद कैप्टन का दर्जा मिला.एक्टिंग की दुनिया में भी नाना ने ‘क्रांतिवीर’ जैसी फिल्मों में दमदार भूमिकाओं से लोगों का दिल जीता. उनकी बहादुरी और एक्टिंग दोनों ही क्षेत्रों में उन्हें प्रशंसा मिली.
Published at : 14 Jan 2026 04:04 PM (IST)



