तुषार कपूर-जितेंद्र ने मुंबई में बेची कमर्शियल प्रॉपर्टी, 559 करोड़ में हुई मेगा डील

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर और जितेंद्र इन दिनों कमर्शियल प्रॉपर्टी को लेकर खबरों में हैं. तुषार कपूर और जितेंद्र के एक मुंबई के चांदीवली की एक कमर्शियल प्रॉपर्टी को बेचने की खबरें हैं. रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक फर्म ‘स्क्वायर यार्ड्स’ के अनुसार, ये प्रॉपर्टी 559.25 करोड़ में बिकी है.
तुषार कपूर-जितेंद्र ने बेची प्रॉपर्टी
इसे तुषार की कंपनी तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और जितेंद्र की कंपनी पैंथियन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर बेचा है. इस प्रॉपर्टी के जापानी कंपनी NTT ग्लोबल डेटा सेंटर्स एंड क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदा है. डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, ये कंपनी बालाजी आईटी पार्क, चांदिवली में DC-10 बिल्डिंग में है. ये कमर्शियल जगह लगभग 30,195 स्क्वायर मीटर, यानी लगभग 3,25,016 स्क्वायर फीट के बिल्ट-अप एरिया में फैली हुई है.
मालूम हो कि इससे पहले मई 2025 में जितेंद्र और उनकी फैमिली ने अंधेरी में अपनी एक जमीन का हिस्सा 855 करोड़ में बेचा था. ये रियल एस्टेट मार्केट में महंगी डील में से एक है.
इन फिल्मों में नजर आए तुषार कपूर
वर्क फ्रंट की बात करें तो तुषार को पिछली बार 2025 में फिल्म मस्ती 4 में देखा गया था. अब वो वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे. तुषार ने 2001 में मुझे कुछ कहना है से डेब्यू किया था. इसके बाद वो क्या दिल ने कहा, जाना सिर्फ मेरे लिए, ये दिल, खाकी, गोलमाल, क्या लव स्टोरी है, शूटआउट एट वडाला, हल्ला बोल,गोलमाल सीरीज, क्या सुपरकूल हैं हम, मस्तीजादे, लव सेक्स और धोखा 2, कपकपी जैसी फिल्में कर चुके हैं.
तुषार ने लीड हीरो के तौर पर इंडस्ट्री में जगह बनाने की कोशिश की थी, लेकिन इसमें वो नाकम रहे. तुषार अब फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स में नजर आते हैं. उन्होंने बू सबकी फटेगी, दस जून की रात जैसी वेब सीरीज की है. वहीं जितेंद्र की बात करें तो वो इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक रहे हैं.



