मनोरंजन

जब ‘कुछ कुछ होता है’ के सेट पर करण जौहर पर भड़क गए थे शाहरुख खान, कह डाली थी ये बात

शाहरुख खान और करण जौहर बहुत ही स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं. उनकी दोस्ती को कई साल हो गए हैं. करण अक्सर कहते हैं कि शाहरुख खान उनकी फैमिली की तरह हैं. शाहरुख खान की फिल्म से ही करण जौहर ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था. उनकी बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म कुछ कुछ होता है थी. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान करण जौहर से नाराज हो गए थे. इसका खुलासा फिल्ममेकर निखिल आडवाणी ने किया है.

निखिल आडवाणी ने करण जौहर के साथ उनकी डेब्यू फिल्म कुछ कुछ होता है में काम करने का अनुभव शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे करण ने अपनी एक्साइटमेंट में ओवर तैयारी कर ली थी. करण ने सेट पर हर एक इक्यूपमेंट ऑर्डर कर लिया था जिसकी सीन में डिमांड भी नहीं थी. उस समय शाहरुख खान ने इस एक्स्ट्रा चीजों को प्वाइंट आउट किया था.

ये सीन हुआ था शूट

रेडियो नशा को दिए इंटरव्यू में निखिल ने उस समय को याद किया. उन्होंने कहा- ‘तो वो पहले दिन का शूट था. गोल्डी हॉन और परमेश्वर गोजरेज करण जौहर से मिलने के लिए आने ही वाले थे. हमने डॉली, जिब से लेकर सबकुछ चीजें मंगा ली थी. जो सीन उस दिन शूट हुआ वो फिल्म में ही नहीं है लेकिन हमारे पास ट्रैकिंग शॉट है जिसमें बच्चे डेंटिस्ट के ऑफिस के बाहर रो रहे हैं और उसके बाद शाहरुख खान होते हैं. इस सीन में फिर छोटी अंजलि शाहरुख को कहती है- पागल हो गए हो क्या? डेंटिस्ट की नेमप्लेट पर निखिल आडवाणी लिखा था. इस वजह से सब खूब मस्ती कर रहे थे.’

करण से नाराज हो गए थे शाहरुख

निखिल ने आगे कहा- ‘हालांकि सबका मूड शूट खत्म होने के बाद बदल गया था. हमने शूट खत्म किया और शाहरुख ने मुझे और करण को अपनी वैन में बुलाया. उन्होंने कहा- बॉस, तुम सभी को कुछ नहीं पता है. तुम्हे कुछ नहीं आता है. तुमने सारे इक्विपमेंट क्यों मंगाए? उनकी शॉट के लिए जरुरत भी नहीं थी. इसे ठीक करो.’

ये भी पढ़ें: बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़े विद्युत जामवाल, वायरल हुआ वीडियो, लोगों ने किए अजीब कमेंट

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button