मनोरंजन

BMC इलेक्शन 2026: डेजी शाह के फ्लैट के बगल वाली बिल्डिंग में लगी आग, गुस्से से लाल हुई एक्ट्रेस, बोलीं- बेवकूफ सरकारी लोग थे

एक्ट्रेस डेजी शाह का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वो गुस्सा करती दिख रही हैं. डेजी शाह ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनके फ्लैट के बगल वाली बिल्डिंग में पटाखों की वजह से आग लग गई है. सरकारी लोग चुनाव का प्रचार करने आ रहे हैं.

डेजी शाह का फूटा गुस्सा

डेजी शाह ने वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में गुस्सा करती दिख रही हैं. उन्होंने कहा, ‘ये हो रहा है यहां पर. इलेक्शन की वजह से लोग आए हुए हैं यहां पर. रास्ते पर पटाखे फोड़े हैं और रास्ते पर पटाखे फोड़ने की वजह से बिल्डिंग में आग लग गई है. लोग समझते नहीं है. ये बेवकूफ सरकार के लोग हैं. हर एक की बिल्डिंग में जाकर प्रचार कर रहे हैं. बिल्डिंग के बाहर इन्होंने पटाखे फोड़े. मैं इस बिल्डिंग के बगल में रहती हूं और ये हो गया है. ये डरावना है. इसके बाजू में मेरा घर है.’

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मेरा किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है. पर जब आप अपने इलेक्शन के लिए कैंपेन चलाने के लिए टीम हायर करते हैं. तो प्लीज ये सुनिश्चित करें कि उनमें थोड़ा कॉमन सेंस हो. हमारी बिल्डिंग कमेटी का शुक्रिया कि उन्होंने घर-घर जाकर प्रचार करने से मना कर दिया. बिल्डिंग के पास पटाखे फोड़ना सही नहीं है. ये तब होता है जब लोगों में सिविक सेंस की कमी होती है. ये प्राकृतिक आपदा नहीं है. ये बेवकूफ लोगों की वजह से हुआ है. ज़िम्मेदारी लो… अब बहुत हो गया.’

इसके अलावा उन्होंने एक और वीडियो भी शेयर किया. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- जो गलत है वो गलत है. वीडियो में उन्होंने बताया कि इलेक्शन टाइम है. समझ आता है कि प्रचार हो रहा है. लेकिन ये कोई रूल नहीं है कि प्रचार के वक्त पटाखे फोड़ने है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button