मनोरंजन

Dhurandhar 5th Weekend Collection: ‘धुरंधर’ ने 5वें वीकेंड बना डाले ये सॉलिड 2 रिकॉर्ड, 31वें दिन भी डबल डिजिट में रहा कलेक्शन

रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ अपनी ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस सफलता को जारी रखते हुए धमाल मचा रही है. इसी के साथ ये फिल्म टिकट खिड़की से टस से मस होने को भी तैयार नहीं है. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इसने पांचवें वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस हिला डाला है और छप्परफाड़ कलेक्शन किया है. जिसके बाद इसने हाईएस्ट पांचवें वीकेंड का रिकॉर्ड़ भी अपने नाम कर लिया है.

‘धुरंधर’ बनी 5वें वीकेंड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है और इस दौरान इसने बॉक्स ऑफिस पर बमफाड़ परफॉर्म करते हुए रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. 5वें वीकेंड पर ये सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. फिल्म निर्माता जियो स्टूडियोज के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने अपने 31वें दिन 13.50 करोड़ रुपये कमाएय जिसके बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 820.30 करोड़ रुपये रही. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1,240 करोड़ रुपये की भारी कमाई की, जिसके बाद इसने यश की फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ (1,200 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

 

धुरंधर ने 5वें वीकेंड पर बनाए दो रिकॉर्ड
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि धुरंधर अपने पांचवें वीकेंड में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर उभरी है. तरण आदर्श ने लिखा, “धुरंधर का पांचवां वीकेंड: दो नए रिकॉर्ड… धुरंधर ने दिसंबर 2025 के पूरे महीने पर अपना दबदबा बनाए रखा और जनवरी 2026 के पहले वीकेंड में भी अपनी सुनहरी दौड़ जारी रखी है.”

नया रिकॉर्ड 1: 5वें वीकेंड सबसे ज्यादा कमाई  

5वें वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

  • धुरंधर: 35.80 करोड़ रुपये
  • छावा: 22 करोड़ रुपये
  • स्त्री 2: 16 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2: हिंदी- 14 करोड़ रुपये

धुरंधर का 5वें वीकेंड पर दूसरा रिकॉर्ड
इस फिल्म ने 31 में से 30 दिनों में डबल डिजिट मे कलेक्शन करने का भी रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने आगे लिखा, ‘नया रिकॉर्ड 2: धुरंधर ने लगातार 30 दिनों में डबल डिजिट में कलेक्शन किया है – यह उपलब्धि पहले कभी नहीं देखी गई.’

 

धुरंधर के बारे में
सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में रणवीर सिंह पाकिस्तान के चार सबसे खतरनाक आतंकवादियों से भिड़ते नज़र आते हैं. फिल्म में रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है.

 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button