मनोरंजन

Year Ender 2025: एड शीरन-अरिजीत सिंह से आमिर खान-रजनीकांत तक, ये हैं 2025 की हिट जोड़ियां और धमाकेदार कोलैब्स

साल 2025 भारतीय सिनेमा के लिए बहुत अच्छा रहा. चाहे बात सुपरहिट फिल्मों की हो या बेहतरीन गानों की. साल 2025 सबकी उम्मीदों पर खरा उतरा है. इस साल बनी कुछ जोड़ियों और गानों ने लोगों को बहुत खुश कर दिया. आज हम साल 2025 के पांच सबसे अच्छे कोलैबोरेशन के बारे में बताएंगे जिन्हें आने वाले सालों में भी याद किया जाएगा.

एड शीरन और अरिजीत का धमाकेदार कोलैब
अंग्रेजी सिंगर एड शीरन और अरिजीत सिंह का कोलैब साल 2025 में हुआ. दोनों ने मिलकर सुपरहिट सॉन्ग ‘सैफायर’ गाया जो एड शीरन की एल्बम ‘प्रे’ का हिस्सा है. गाने में गिटार, तबला और सितार का इस्तेमाल हुआ. गाने की शुरुआत एड शीरन की वोकल से होती है लेकिन सबसे अच्छा पार्ट ‘चम-चम चमके’ है जिसे दोनों ने साथ गाया. ‘सैफायर’ दो देशों की अलग-अलग ट्रेडिशन का शानदार मेल है. ये कोलैब तब हुआ जब एड शीरन अपने पापा के साथ इंडिया आए. उन्होंने अरिजीत सिंह के होमटाउन में काम किया.

दिलजीत दोसांझ और हनुमानकाइंड का धमाका
दिलजीत दोसांझ और रैपर हनुमानकाइंड का कोलैब लोगों के लिए एक खास तोहफा था. इसने फिल्म ‘धुरंधुर’ के गाने ‘इज-इज’ में जान डाल दी. दिलजीत की आवाज ने गाने को पावरफुल बनाया और हनुमानकाइंड के इंग्लिश रैप ने गाने में अलग इमोशन भर दिए.  गाने में लाइन्स ‘रेडी ऑर नॉट’ और ‘इज-इज’ गाने का सबसे बेस्ट पार्ट रहा.

धनुष और कृति सेनन की हिट जोड़ी
इस साल की सबसे हिट जोड़ियों में धनुष और कृति सेनन का नाम शामिल है. पर्दे पर कई रोमांटिक जोड़ियां आईं. लेकिन ‘तेरे इश्क में’ में धनुष और कृति की केमिस्ट्री ने फैंस को बहुत एंटरटेन किया. लोगों  और क्रिटिक्स दोनों का मानना है कि फिल्म में दोनों की एक्टिंग बहुत नेचुरल लगी.

Year Ender 2025: एड शीरन-अरिजीत सिंह से आमिर खान-रजनीकांत तक, ये हैं 2025 की हिट जोड़ियां और धमाकेदार कोलैब्स

बिल गेट्स और इंडियन टीवी का यूनिक कोलैब
चौथे नंबर पर बिल गेट्स और इंडियन टीवी का कोलैब भी यादगार रहा. टीवी के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बिल गेट्स दिखे. उन्होंने मां और बच्चे की हेल्थ के मुद्दे पर तुलसी से बातचीत की जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई.  एकता कपूर इंडियन टीवी की पहली प्रोड्यूसर बनीं जिन्होंने अपने सीरियल में बिल गेट्स को शामिल किया.


ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का कोलैब

ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का कोलैब भी सुर्खियों में रहा. बहुत कम बार ही ऐसा देखा गया है जब साउथ और हिंदी सिनेमा के बड़े स्टार्स एक साथ स्क्रीन शेयर करें. दोनों ने फिल्म में लीड रोल किया है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म औसत रही.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button