उत्तर प्रदेशभारत

लव जिहाद मामला: यूपी SWC की अध्यक्ष ने लव जिहाद को बताया कैंसर, बोलीं- आरोपी डॉक्टर को दिलाएंगे सख्त सजा

लव जिहाद मामला: यूपी SWC की अध्यक्ष ने लव जिहाद को बताया कैंसर, बोलीं- आरोपी डॉक्टर को दिलाएंगे सख्त सजा

KGMU का लव जिहाद मामला.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में कथित ‘लव जिहाद’ मामला बढ़ता जा रहा है. इस मामले में आरोपी डॉक्टर फरार चल रहा है. आरोप है कि डॉक्टर ने सहकर्मी हिंदू महिला डॉक्टर को पहले प्रेम के जाल में फंसाया. इसके बाद उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाने लगा. पुलिस का दावा है कि कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

KGMU के पैथोलॉजी विभाग के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर अपनी सहकर्मी हिंदू महिला डॉक्टर को प्रेम जाल में फंसाकर शादी के नाम पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप है. मामला उस समय सामने आया जब पीड़ित महिला डॉक्टर ने 17 दिसंबर को दवा की ओवरडोज लेकर आत्महत्या की कोशिश की. गंभीर हालत में उन्हें KGMU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से 19 दिसंबर को डिस्चार्ज किया गया. वहीं शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान KGMU पहुंचीं. उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है.

पहले भी हिंदू युवती का धर्मांतरण कराकर किया निकाह

इस मामले में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि डॉ. रमीज ने ने शादीशुदा होने के बावजूद उसकी बेटी को प्यार के जाल में फंसाया है. उनका आरोप है कि रमीज ने फरवरी 2025 में एक अन्य हिंदू युवती का कथित तौर पर धर्मांतरण कराकर निकाह किया था. शिकायत में बताया कि जुलाई 2025 से विभाग में साथ काम करने के दौरान रमीज से दोस्ती हुई. उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में धर्म बदलने का दबाव डाला. मना करने पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी. गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात भी कराया.

सस्पेंड के साथ कैंपस में एंट्री बैन

इस मामले में KGMU की विशाखा कमेटी ने जांच में आरोपी को दोषी पाया और निलंबन की सिफारिश की. इसके बाद डॉ. रमीज को सस्पेंड कर कैंपस में एंट्री बैन कर दी गई. वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी के माता-पिता से 4 घंटे पूछताछ की. कुलपति ने 5 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की, जो 7 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी. पूरा पैथोलॉजी विभाग जांच के दायरे में है। कुछ फैकल्टी मेंबर्स पर आरोपी का पक्ष लेने और एक वर्ग विशेष को तरजीह देने के आरोप लगे हैं.

महिला आयोग अध्यक्ष सख्त, देरी बर्दाश्त नहीं

वहीं शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग (UP State Women Commission) की अध्यक्ष बबीता चौहान KGMU पहुंचीं और वीसी डॉ. सोनिया नित्यानंद से मुलाकात की. उन्होंने मामले का स्टेटस जाना और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आरोपी को जमीन खोदकर निकाला जाएगा. लव जिहाद कैंसर से भी घातक बीमारी है, इसमें देरी बर्दाश्त नहीं. विशाखा कमेटी की रिपोर्ट महिला आयोग को सौंप दी गई है. आयोग ने निष्पक्ष जांच और सख्त एक्शन का भरोसा दिया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button