बेज को-ऑर्ड सेट में शनाया कपूर का सिजलिंग अंदाज, तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘डीवा क्वीन’


मिनिमल स्टाइलिंग, बॉस-लेडी वाइब्स और कॉन्फिडेंस से भरे शनाया कपूर के इन फोटोज ने सबका ध्यान खींच लिया है. फैंस लगातार उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे और कमेंट सेक्शन में उन्हें ‘डीवा क्वीन’ कहकर सराह रहे हैं.

उनके इस लुक में सबसे पहले जो चीज़ अट्रैक्ट करती है, वो है उनका बेज़ कलर का सुपर-स्टाइलिश को-ऑर्ड सेट. इस आउटफिट में ब्लेज़र को एक मॉडर्न ट्विस्ट दिया गया है. साइड कट-आउट डिजाइन और फ्रंट नॉट-डीटेल इसे बिलकुल अलग और एक्सपेरिमेंटल टच दे रहा है. ब्लेज़र का डीप नेकलाइन इस पूरे लुक को क्लैसी सेंसुआलिटी देता है. न ज़्यादा लाउड, न ही ज़्यादा ओवर, बस परफेक्ट बैलेंस है.

उनकी हाई-वेस्ट वाइड-लेग पैंट पूरे आउटफिट को और भी ज्यादा एलीगेंट और एलॉन्गेटेड वाइब देती हैं. ये पैंट लुक में एक एफर्टलेस फ्लो जोड़ती हैं, जिससे उनका पूरा अपीयरेंस क्लीन, शार्प और सुपर-स्टाइलिश नज़र आता है. बेज़ शेड की सॉफ्टनेस और आउटफिट की शार्प टेलरिंग दोनों मिलकर एक हाई फैशन मूमेंट क्रिएट करते हैं.

ऐक्सेसरीज की बात करें तो शनाया ने मिनिमल लेकिन इम्पैक्टफुल स्टाइल चुना है. उनके छोटे रेक्टैंगुलर ब्लैक सनग्लासेज लुक में एक कूल, एज्डी टच ऐड करते हैं.

उनका कॉन्फिडेंट पोज़, रिलैक्स्ड बॉडी लैंग्वेज और सब्टल मेकअप इस पूरे लुक को और ज़्यादा ग्रेसफुल बना देते हैं. लाइट मेकअप, न्यूड लिप-शेड और फ्रेश स्किन फिनिश उनकी नेचुरल ब्यूटी को शाइन करने का मौका देते हैं.

फैंस ने भी उनकी पिक्चर्स देखते ही कमेंट सेक्शन को फायर इमोजी और तारीफों से भर दिया. एक फैन ने लिखा- ‘बॉस लेडी वाइब्स मैक्स’, तो किसी ने कहा- ‘फैशन क्वीन’!

वर्कफ्रंट पर शनाया कपूर फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में नजर आई थीं. अब वो फिल्म ‘तू या मैं’ में दिखाई देंगी.
Published at : 09 Dec 2025 10:13 PM (IST)



