मनोरंजन

‘तेरे इश्क में’ ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, कृति-धनुष की फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड


कृति सेनन और धनुष की रोमांटिक जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. दोनों फिल्म ‘तेरे इश्क में’ नजर आ रहे हैं. इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. दो दिनों में ही फिल्म ने 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और फिल्म जल्द ही 50 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है. फिल्म ने पहले दिन 16 करोड़ की कमाई की थी.

तेरे इश्क में का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 17 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियली रिलीज नहीं हुए हैं. पर अगर फिल्म दूसरे दिन 17 करोड़ कमाती है तो फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 33 करोड़ हो गया है.

ये फिल्म धनुष की सेकंड हाईएस्ट हिंदी फिल्म बन गई है. तेरे इश्क ने फिल्म कुबेरा (2.17 करोड़), रायन (1.74 करोड़) और कैप्टन मिलर (3.14 करोड़) को काफी पीछे छोड़ दिया है. अगर फिल्म ऐसे ही कमाती रही तो जल्द ही रांझणा को भी पीछे छोड़ देगी. रांझणा ने 60.22 करोड़ का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था.


तेरे इश्क में ने इसे फिल्म को छोड़ पीछे
इसी के साथ फिल्म ने कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का लाइफटाइम कलेक्शन भी पीछे छोड़ दिया है. इमरजेंसी ने 23.75 करोड़ की कमाई की थी. जिस हिसाब से फिल्म कमा रही है, अब फिल्म शाहिद कपूर की फिल्म देवा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (55.8 करोड़) को भी पीछे छोड़ सकती है.

तेरे इश्क में की बात करें तो इस फिल्म को टी-सीरीज और कलर्स येलो प्रोडेक्शन ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय हैं. इरशाद कामिल ने फिल्म के गानों के लिरिक्स लिखे हैं. फिल्म में मुक्ति और शंकर की लव स्टोरी दिखाई गई है. कृति सेनन मुक्ति के रोल में हैं और धनुष शंकर के रोल में हैं. फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button