ऑस्ट्रेलिया को हराया, अब सामने WTC चैंपियन की चुनौती, देखें भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलियाई टूर खत्म हो गया है. 3 मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से विजयी रहा था. मगर टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने बदला लेते हुए कंगारू टीम को 2-1 से हराया है. अब भारतीय टीम के सामने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती होगी. दक्षिण अफ्रीकी टीम का भारत दौरा 14 नवंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा. इस बीच दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट, 3 ODI और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे. यहां आइए जान लेते हैं, भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल.
14 नंबर से शुरू टेस्ट सीरीज
14 नवंबर से भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है. पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में 22 नवंबर से शुरू होगा.
- पहला टेस्ट: 14-18 नवंबर – कोलकाता
- दूसरा टेस्ट: 22-26 नवंबर – गुवाहाटी
खेली जाएगी 3 ODI मैचों की सीरीज
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 30 नवंबर-6 दिसंबर तक चलेगी. पहला मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. दूसरा ODI मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर और एकदिवसीय शृंखला का आखिरी मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगा.
- पहला वनडे: 30 नवंबर – रांची
- दूसरा वनडे: 3 दिसंबर – रायपुर
- तीसरा वनडे: 6 दिसंबर – विशाखापत्तनम
पांच टी20 मैचों की सीरीज
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 9 दिसंबर से होगा और अंतिम टी20 मैच 19 दिसंबर को होगा. पहला मैच कटक, दूसरा चंडीगढ़ में खेला जाएगा. तीसरा मुकाबला धर्मशाला और चौथा मैच लखनऊ में होगा. टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.
- पहला टी20: 9 दिसंबर – कटक
- दूसरा टी20: 11 दिसंबर – चंडीगढ़
- तीसरा टी20: 14 दिसंबर – धर्मशाला
- चौथा टी20: 17 दिसंबर – लखनऊ
- पांचवां टी20: 19 दिसंबर – अहमदाबाद
यह भी पढ़ें:



