गुरु नानक जयंती के मौके पर गुरुद्वारे में पहुंचीं ये एक्ट्रेसेस, सिर पर दुपट्टा लिए टेका माथा


गुरु नानक जयंती पर करीना कपूर सादगी भरे अंदाज में गुरुद्वारे पहुंचीं. सिर पर दुपट्टा लिए उन्होंने आशीर्वाद लिया. बेबो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत पसंद की जा रही हैं.

करीना ग्रीन कलर का सूट पहने और माथे पर लाल बिंदी लगाए दिखीं. सनग्लास लगाए उनका नो मेकअप लुक काफी क्लासी लग रहा है.

इसके अलावा बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस निम्रत कौर भी प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारे पहुंचीं. ट्रेडिशनल लुक में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं है. गुरुद्वारे में उन्होंने हाथ जोड़कर पैप्स को ग्रीट करते हुए उन्हें कड़ा प्रसाद भी बांटा.

अहाना कुमरा ने भी अपने सादगी भरे अंदाज से लोगों का दिल जीता. ऑरेंज कलर के सूट को हसीना ने गोल्डन वॉच के साथ पेयर किया. सॉफ्ट मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया.

पॉपुलर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने भी गुरुद्वारे पहुंच कर आशीर्वाद लिया. मस्टर्ड कलर के सूट में अभिनेत्री बला की हसीन लग रही हैं.

पॉपुलर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा को भी पैप्स ने गुरुद्वारे में स्पॉट किया. गुरु नानक जयंती पर सिंगर ने ऑल रेड आउटफिट चूज किया था. अपने इस प्रिंटेड सूट में सिंगर बहुत खूबसूरत लग रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए भी उन्होंने फैंस को प्रकाश पर्व की बधाई दीं.

इस लिस्ट में नेहा धूपिया का नाम भी शुमार है. एक्ट्रेस को उनके पति अंगद बेदी और बेटे के साथ देखा गया. सिर पर दुपट्टा लिए एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए पैप्स को इस खास मौके की बधाईयां दीं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी अपने परिवार के साथ आशीर्वाद लेने गुरुद्वारे पहुंचीं. वायरल वीडियो में एक्ट्रेस को उनकी सास पूजा भगनानी और पति जैकी भगनानी संग देखा गया. रेड सूट में रकुल प्रीत सिंह का सादगी भरा अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है.
Published at : 05 Nov 2025 08:59 PM (IST)



