IPL 2023 Auction Gujarat Titans Won All Seven Bids Sunrisers Hyderabad Strike Rate Also Better

IPL Auction: IPL 2023 के लिए बीते शुक्रवार हुए मिनी ऑक्शन (IPL Mini Auction) में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का हर तीर निशाने पर लगा. इस फ्रेंचाइजी ने जिस-जिस खिलाड़ी के लिए बोली लगाई, उन सभी को अपनी स्क्वाड में शामिल करने में सफलता पाई. नीलामी के दौरान गुजरात टाइटंस ने कुल सात खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई और उन्हें अपने पाले में कर लिया. यानी गुजरात टाइटंस का स्ट्राइक रेट 100% रहा.
इस मामले में सनराइजर्स हैदराबाद का स्ट्राइक रेट भी शानदार रहा. सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने 14 खिलाड़ियों पर बोली लगाई और इनमें से 13 खिलाड़ियों को अपने पाले में शामिल करने में कामयाब रही. SRH का स्ट्राइक रेट 92.86 रहा. वह केवल बेन स्टोक्स को खरीदने से चूक गई. यहां लखनऊ सुपर जायंट्स 71.43 के स्ट्राइक रेट के साथ तीसरे पायदान पर रही.
फ्रेंचाइजी | कितने खिलाड़ियों पर बोली लगाई? | कितने खिलाड़ियों पर बोली जीती? | कामयाबी का % |
गुजरात टाइटंस | 7 | 7 | 100 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 14 | 13 | 92.86 |
लखनऊ सुपरजायंट्स | 14 | 10 | 71.43 |
पंजाब किंग्स | 9 | 6 | 66.67 |
मुंबई इंडियंस | 12 | 8 | 66.67 |
दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 5 | 62.50 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 13 | 7 | 53.85 |
राजस्थान रॉयल्स | 17 | 9 | 52.94 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 16 | 8 | 50 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 16 | 7 | 43.75 |
यह भी पढ़ें…