उत्तर प्रदेशभारत

Ayodhya Deepotsav: 26 लाख दीयों से जगमग राम की पैड़ी, 2128 अर्चकों ने की सरयू आरती… अयोध्या दीपोत्सव में बने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav: 26 लाख दीयों से जगमग राम की पैड़ी, 2128 अर्चकों ने की सरयू आरती... अयोध्या दीपोत्सव में बने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड

अयोध्या में दीपोत्सव.

Ayodhya Deepotsav 2025: आज प्रभु राम की नगरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजी है. ऐसा इसलिए, क्योंकि अयोध्या में 9वां दीपोत्सव मनाया गया. राम की पैड़ी समेत सरयू तट पर बने 56 घाटों पर 28 लाख दीये लगाए गए थे. हालांकि, 26 लाख 17 हजार 215 दीप एक साथ जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इस कीर्तिमान को दर्ज करने के लिए खुद अयोध्या में मौजूद रही. ड्रोन से इन दीपों की काउंटिंग की गई. 2024 दीपोत्सव में 25 लाख 12 हजार 585 दीये जलाए गए थे, जिसे इस बार 26 लाख 17 हजार 215 दीये जलाकर तोड़ दिया गया. पर्यटन-संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह व प्रमुख सचिव (पर्यटन-संस्कृति) अमृत अभिजात ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गिनीज रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा.

बता दें कि आज 9वें दीपोत्सव पर दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए गए. पहला 26 लाख 17 हजार 1215 दीपक एक साथ जलाए गए. दूसरा सरयू तट पर 2,128 अर्चक ने सरयू तय पर महाआरती की. दोनों गिनीज रिकॉर्ड की कॉपी सीएम योगी को सौंपी गई. इसके साथ 1100 ड्रोन से विशेष शो किया गया.

फूलों से सजा रामलला का मंदिर

वहीं रामलला का मंदिर फूलों से सजा है. सीएम योगी ने शाम को रामलला की आरती भी की. राम की पैड़ी पर लेजर लाइट शो भी किया गया, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु मौजूद रहे. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे. उन्होंने यहां पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूपों की रामकथा पार्क हेलीपैड पर अगवानी की.

Ayodhya Deepotsav Update

33000 वॉलिंटियर्स ने जलाए दीये

बता दें कि अयोध्या दीपोत्सव की तैयारी बीते कई महीनों से हजारों वॉलिंटियर्स कर रहे थे. आज इस शुभ अवसर पर राम की पैड़ी सहित सरयू के 56 घाटों पर 28 लाख से अधिक दीयों को सजाने के बाद उसमें तेल और बाती को लगाने का कार्य शाम तक कर लिया गया. फिर धीरे-धीरे दीपों को जलाया जाने लगा. अवध विश्वविद्यालय और स्वयं सेवी संस्थाओं के 33 हजार वॉलिंटियर्स ने इस कार्य को संपन्न किया.

देश-विदेश से दीपोत्सव देखने आए श्रद्धालु

वहीं इस दिव्य, अद्भुत और अलौकिक दीपोत्सव को देखने के लिए देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं. हर कोई दीपोत्सव की प्रशंसा करता नजर आ रहा है. साल 2017 से शुरू हुआ यह उत्सव अब विश्व के मानचित्र पर स्थापित हो चुका है. शायद ही वजह है कि जो मनसा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की थी कि इस कलयुग में अयोध्या को त्रेता युग में तब्दील किया जाए, वह हकीकत में बदलती नजर आ रही है.

दुल्हन की तरह सजी राम नगरी अयोध्या

अयोध्या की आभा त्रेता युग कालीन जैसी प्रतीत हो रही है. सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर साज सज्जा की गई है, रंगोलियां बनाई गई हैं. ठीक उसी प्रकार जैसे त्रेता युग में 14 वर्ष के वनवास काल और असुरों का संहार कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम अपने जन्मभूमि अयोध्या लौटे थे. आज अयोध्या आह्लादित है. अयोध्या वासी और भू धरा पर मौजूद प्रत्येक सनातन धर्मी इस अलौकिक दृश्य को देखकर एक ही शब्द बोल रहे हैं जय श्री राम…

रामकथा पार्क के मंच पर श्रीराम का राजतिलक

आज अयोध्या में राम जानकी की वंदना के साथ भरत मिलाप भी हुआ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क के मंच पर श्रीराम का राजतिलक किया. श्रीराम राज्याभिषेक समारोह के दौरान रामकथा पार्क जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा. सीएम योगी ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ का भी तिलक कर माल्यार्पण किया और आरती उतारी. इसे बाद मुख्यमंत्री योगी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button