उत्तर प्रदेशभारत

UP: फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण ब्लास्ट, 2 छात्रों की मौत; 6 की हालत गंभीर

UP: फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण ब्लास्ट, 2 छात्रों की मौत; 6 की हालत गंभीर

फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में धमाका हुआ.

Farrukhabad News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. शहर में स्थित एक कोचिंग सेंटर में अज्ञात कारणों से भीषण विस्फोट हुआ, जिससे दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई. वहीं छह गंभीर रूप से घायल हैं. धमाका इतना तेज था कि आसपास का इलाका दहल गया. फिलहाल पुलिस धमाके की जांच-पड़ताल में जुटी है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए और मौके पर मौजूद पुलिस टीम से घटना की जानकारी ली.

बता दें कि कादरीगेट थाना क्षेत्र में सातनपुर मंडी रोड पर एक कोचिंग सेंटर है. शनिवार को शाम के समय अचानक से कोचिंग सेंटर में तेज धमाका हुआ और धुआं भर गया. वहीं धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए. आनन-फानन में लोग कोचिंग सेंटर में पहुंचे. लोगों ने देखा तो कोचिंग सेंटर में आए कुछ छात्र घायल अवस्था में पड़े थे. लोगों ने घटना की सूचना कादरीगेट थाना पुलिस को दी.

सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए घायल छात्र

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आठ घायल छात्रों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. इनमें से दो छात्रों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं छह की हालत गंभीर देख उनका इलाज शुरू किया. इनमें से कुछ छात्रों की हालत ज्यादा गंभीर देख सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. वहीं हादसे के बाद बिल्डिंग के हिस्से 20 मीटर दूर तक बिखर गए. करीब दो किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी.

सेफ्टिक टैंक में हुआ धमाका

वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में धमाके के पीछे का कारण सेफ्टिक टैंक में गैस बनना बताया जा रहा है. घटनास्थल पर मौजूद फॉरेंसिक टीम ने जांचकर बताया कि मीथेन गैस की वजह से विस्फोट हुआ है. पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. अंदर से सभी रिकॉर्ड पुलिस ने जब्त कर लिए हैं. मौके पर डीएम आशुतोष दुवेदी और एसपी आरती सिंह मौजूद हैं. अभी भी रेस्क्यू चलाया जा रहा है. देखा जा रहा है कि बिल्डिंग के मलबे में कोई अन्य छात्र तो नहीं फंसा है.

(रिपोर्ट- शिव कुमार मिश्रा/फर्रुखाबाद)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button