उत्तर प्रदेशभारत

मिर्जापुर का चुनरी चोर दरोगा, नवरात्रि में प्रसाद की दुकान पर हाथ साफ करता दिखा, Video हुआ वायरल

मिर्जापुर का चुनरी चोर दरोगा, नवरात्रि में प्रसाद की दुकान पर हाथ साफ करता दिखा, Video हुआ वायरल

दुकान से चुनरी चोरी करता दरोगा

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में नवरात्रि के तीसरे दिन विंध्याचल धाम में प्रसाद की दुकान से एक दरोगा चुनरी चुरा रहा है. चुनरी चुराकर झोले में रखता दिखाई दे रहा है. चुनरी चोरी करने और झोले में ले जाने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. वीडियो वायरल होने पर सीओ विवेक जावला पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं.

मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में नवरात्रि का मेला चल रहा है. यहां हर दिन लाखों श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करने पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है. लेकिन इसी पुलिस में से एक दरोगा साहब हैं जो एक प्रसाद की दुकान से चुनरी चुरा रहे हैं. चुनरी चुराने का मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

300 रुपए की चुराई चुनरी

जानकारी के मुताबिक, दरोगा ने तीन चुनरी की चोरी की जिनकी कीमत 300 रुपये बताई जा रही है. पूरा मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र के विन्ध्यवासिनी मंदिर के पास “सप्तऋषिपथ ” नए विशिष्ठ मार्ग पर स्थित एक दुकान का है. फिलहाल वीडियो वायरल होने पर सीओ सिटी विवेक जावला ने दुकानदार से जानकारी लेकर जांच में जुट गए हैं.

पुलिस अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश

विन्ध्याचल में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन एक दुकान में एक दारोगा द्वारा चुनरी चुराने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधिकारी जांच के नाम पर दुकानदार को मैनेज करने में जुट गए. क्षेत्राधिकारी सिटी विवेक जावला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. कोतवाल वेद पांडेय मामले की जांच कर रहे है. जांच कर रहे कोतवाल ने पूछे जाने पर बताया कि मामले की जांच चल रही है जो दुकानदार उस वक्त दुकान पर मौजूद था, उसकी रात ड्यूटी होने के चलते अभी वह मिल नहीं पाया है. वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की भी तलाश जारी है, वह भी नहीं मिल पा रहा है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

(इनपुट: जय प्रकाश सिंह, मिर्जापुर)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button