उत्तर प्रदेशभारत

Muzaffarnagar Pitbull Attack: 6 साल के बच्चे को पिटबुल से कटवाया, प्लॉट में टहल रहा था; मासूम के ऊपर छोड़ दिया… मालिक के खिलाफ FIR

Muzaffarnagar Pitbull Attack: 6 साल के बच्चे को पिटबुल से कटवाया, प्लॉट में टहल रहा था; मासूम के ऊपर छोड़ दिया... मालिक के खिलाफ FIR

6 साल के मासूम पर पिटबुल ने किया अटैक

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स एक 6 साल के बच्चे पर पिटबुल डॉग अटैक का मामला सामने आया है. पिटबुल के हमले में मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिटबुल ने बच्चे के पैर में बुरी तरह से काट लिया था. परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है.पुलिस ने पिटबुल मालिक पर एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की हरीपुरम कॉलोनी में 13 सितंबर को आतिश और आकाश नाम के दो युवक अपने पिटबुल कुत्ते को खाली प्लॉट में घुमा रहे थे. इस दौरान पास ही के मकान से एक 6 साल का बच्चा जब घर से बाहर आया तो कुत्ता घुमा रहे दोनों युवकों ने उसके ऊपर पिटबुल कुत्ते को छोड़ दिया था. जिसके चलते कुत्ते ने बच्चों को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया था. परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं पीड़ित परिजनों द्वारा इस मामले की शिकायत नई मंडी कोतवाली में की गई, जिस पर पुलिस ने तुरंत आरोपी युवक आतिश और आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आतिश नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

पैर में बुरी तरह से काटा

घटना के बाद से आरोपी युवक के परिजन कुत्ते को लेकर अपने घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं, जबकि पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. नई मंडी सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि हरीपुरम कुकड़ा क्षेत्र में दो लड़के आतिश और आकाश अपने पिटबुल कुत्ते को खाली प्लॉट पर घूम रहे थे. उसी समय उसी जगह रहने वाला एक छोटा बच्चा जब घर से बाहर आया तो एकाएक इन्होंने कुत्ते को छोड़ दिया, जिस कुत्ते ने उस बच्चे के पैर में बुरी तरीके से काट लिया. बच्चे के पिता ने थाने पर तहरीर दी. तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जिस लड़के ने कुत्ते को छोड़ा था उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की है.

पुलिस कार्रवाई में जुटी

उन्होंने बताया कि बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है, खतरे से बाहर है. पूरे मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है. आगे की जांच जारी है. ऐसी प्रजाति के कुत्तों को न पालें और खासकर जो भीड़-भाड़ वाले इलाके हैं, सघन इलाके हैं. वहां से कुत्तों को दूर रखें और उनको प्रशिक्षण के उपरांत ही रखें. ऐसे जो पिटबुल कुत्तों को पालने वाले मालिक हैं. हम लोग उनसे अलग से संपर्क करके ऐसे कुत्तों को पब्लिक से दूर रखने के लिए हिदायत भी दे रहे हैं. शीघ्र ही हम उन्हें नोटिस भी देंगे, आगे की कार्रवाई भी हम लोग करेंगे. कुत्ते ने बच्चे के पैर में काटा था. खतरे से बाहर है अभी उसका इलाज चल रहा है, वह सुरक्षित है.

(रिपोर्ट- रविंद्र सिंह/ मुजफ्फरनगर)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button