मनोरंजन

‘हम सब Bisexual हैं…’, डिंपल यादव की खूबसूरती पर फिदा हैं स्वरा भास्कर, अखिलेश यादव की बीवी को बताया अपना ‘क्रश’

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का एक बयान चर्चा में है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में स्वरा दावा करते हुए कहती हैं कि सभी लोग बायसेक्शुअल हैं. इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की वाइफ और सपा सांसद डिंपल यादव को अपना क्रश बताया.

दरअसल स्वरा भास्कर और उनके पति फहद अहमद ने कुछ महीने पहले स्क्रीन के साथ एक पॉडकास्ट किया था. इसी पॉडकास्ट की एक क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें स्वरा कहती हैं- ‘मेरी थ्योरी ये है कि हम सब असल में बायसेक्शुअल ही हैं. अगर इंसानों को अपने हाल पर छोड़ दिया जाए तो हम सबका नेचर बायसेक्शुअल ही है.’

‘मेरा डिंपल यादव जी पर क्रश है’
स्वरा आगे कहती हैं- ‘लेकिन हेट्रोसेक्शुअलिटी एक आइडियल बना दिया गया है, जिसे हजारों सालों से कल्चर के तौर पर लोगों पर थोपा गया है, क्योंकि इंसान की नस्ल को आगे बढ़ाने का ये तरीका माना गया. इसलिए ये नॉर्म बना दिया गया. एक्ट्रेस आगे कहती हैं- ‘मेरा डिंपल यादव जी पर क्रश है. हाल ही में मेरी मुलाकात डिंपल यादव जी से हुई. वो दो बार सांसद रह चुकी हैं और अब तीसरी बार भी सांसद हैं. उन्होंने मुलायम सिंह जी की सीट से चुनाव लड़ा और जीता.’

हम सब Bisexual हैं...', डिंपल यादव की खूबसूरती पर फिदा हैं स्वरा भास्कर, अखिलेश यादव की बीवी को बताया अपना 'क्रश

‘वो बेहद गॉर्जियस हैं, बिलकुल करीना कपूर जैसी हॉट’
स्वरा भास्कर ने आगे कहा- ‘मैंने उन्हें (डिंपल यादव को) हमेशा अखबारों वगैरह में ही देखा था और अखिलेश जी से भी मेरी दो-तीन बार मुलाकात हो चुकी है. वो बहुत अच्छे, सुलझे हुए और प्यारे इंसान हैं. लेकिन जब हाल ही में मैं डिंपल जी से मिली, तो सच कहूं, उम्मीद करती हूं कि वो ये नहीं देख रही होंगी, लेकिन मैं तो हैरान रह गई. जैसे ही वो कमरे में दाखिल हुईं, मैं बस हैरान रह गई. वो बेहद गॉर्जियस हैं, बिलकुल करीना कपूर जैसी हॉट.’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button