खेल

DPL 2025: सजा के बाद तूफान बनकर लौटा ये खिलाड़ी, 320 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर जिताया मैच

Delhi Premier League 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 में वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान नीतीश राणा ने एक दिन पहले खेले गए मैच के दौरान मिली सजा का करारा जवाब दूसरे मैच में अपने बल्ले से मैदान पर दिया. उन्होंने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के खिलाफ सिर्फ 5 गेंदों में 16 रन बनाकर 320 के स्ट्राइक रेट से टीम को जीत दिलाई.

क्यों मिली थी सजा?

4 अगस्त को ईस्ट दिल्ली राइडर्स का मुकाबला वेस्ट दिल्ली लायंस के साथ था. इस मैच में वेस्ट दिल्ली लायंस को जीत जरूर मिली थी, लेकिन उस मैच में नीतीश राणा को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया था. इसके चलते उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत काटा लिया गया था. हालांकि, राणा ने उस मैच में भी 15 गेंदों में 39 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 260 रहा था.

सजा के बाद और आक्रामक हुए राणा

5 अगस्त को जब नीतीश राणा मैदान में उतरे तो उनकी बल्लेबाजी और अधिक आक्रामक देखने को मिली. उन्होंने नाबाद रहते हुए सिर्फ 5 गेंदों में 16 रन बनाए और जीत की औपचारिकता पूरी की. उनका स्ट्राइक रेट इस बार 320 का रहा. डीपीएल के इस सीजन में कप्तान नीतीश राणा की टीम वेस्ट दिल्ली लॉयंस की यह लगातार दूसरी शानदार जीत थी. 

मैच का हाल

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 185 रन बना दिए थे. जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस ने केवल 15.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 186 रन बना लिए और मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया.

ओपनिंग जोड़ी का शानदार प्रदर्शन

वेस्ट दिल्ली की जीत में उनकी ओपनिंग जोड़ी ने अहम भूमिका निभाई. ओपनर कृष ने 42 गेंदों पर 67 रन बनाए, जबकि अंकित ने 46 गेंदों पर 96 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 छक्के शामिल थे. दोनों ने पहले विकेट के लिए 156 रन की साझेदारी की और टीम को एक मजबूत शुरूआत दी.

जब टीम को आखिरी रनों की जरूरत थी, तब कप्तान नीतीश राणा ने मैदान पर आकर ताबड़तोड़ अंदाज में रन बटोरे और टीम को जीत दिलाई. IPL में राजस्थान रॉयल्स से खेलने वाले नीतीश राणा ने DPL में भी दिखा दिया कि वे फॉर्म और कप्तानी दोनों में मजबूत हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button