दिल्ली में अगले 5 दिन बारिश, यूपी-बिहार समेत इन 10 राज्यों में भी अलर्ट; जानें हिमाचल-उत्तराखंड का हाल

बारिश (फाइल फोटो)
देश के कई राज्यों में इन दिनों लगातार भारी बरसात हो रही है. आसमान में बादल छाए हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोंकण, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम बंगाल के विशाल गंगा के मैदान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,ओडिशा, बिहार और असम 70 से 200 मीमी बरसात दर्ज हुई. मौसम विभाग की ओर से आज भी कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.
देश की राजधानी में दिल्ली के मौसम में खामोशी है. यहां आकाश में बादल है, लेकिन बारिश फिलहाल दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है. राज्य में भारी उमस ने लोगों को बेहाल हैं. हालांकि मौसम विभाग ने अनुमान जताया गया है कि राज्य में आज यानी 26 जुलाई को बारिश हो सकती है. राज्य में ये बारिश 31 जुलाई तक जारी रह सकती है.
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाब का क्षेत्र बना है. ये तेजी से झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बढ़ रहा है. इस वजह से झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की वॉर्निंग मौसम विभाग की ओर से दी गई है. आज छत्तीसगढ़, कोंकण और विदर्भ सहित महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में बरसात देखने को मिल सकती है.
इन राज्यों में अलर्ट
पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज और कल तो वहीं मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में कल भारी की संभावना जताई है. पंजाब हरियाणा में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान में भी हल्की बरसात की संभावना है.
हिमाचल-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश
इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान गोवा, तटीय कर्नाटक, कोंकण, दक्षिण गुजरात, केरल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश को मौसम विभाग की और से अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत में भी अगले चार दिन भारी बारिश हो सकती है. त्रिपुरा, मिजोरम अरुणाचल प्रदेश और मेघालयय में आज और भारी बरसात हो सकती है.
ये भी पढ़ें:बिना मर्जी यौन संबंध बनाने का अधिकार नहीं देती लड़की से दोस्ती, HC ने खारिज की रेप आरोपी की बेल याचिका



