उत्तर प्रदेशभारत

मुरादाबाद: बीजेपी महिला नेता के पति की दबंगई… बीच सड़क युवक को लोहे की रॉड से पीटा, वीडियो वायरल

मुरादाबाद: बीजेपी महिला नेता के पति की दबंगई... बीच सड़क युवक को लोहे की रॉड से पीटा, वीडियो वायरल

बीजेपी नेता के पति ने युवक को पीटा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बीजेपी नेता के पति की दबंगई का मामला सामने आया है. यहां बीजेपी की ब्लॉक प्रमुख के पति ने अपने ड्राइवर और एक अन्य साथी के साथ मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना जिले के कोतवाली ठाकुरद्वारा इलाके की है. बीजेपी ब्लॉक प्रमुख के पति का नाम वीर सिंह सैनी है.

वीर सिंह सैनी ने अपने ड्राइवर और एक अन्य साथी के साथ मिलकर चिंटू नाम के युवक को बीच सड़क लोहे की रॉड और लाठी डंडों से जमकर पीटा. इस दौरान युवक ने खुद को बचाने के प्रयास का किया. साथ ही बीच-बीच में युवक ने भी बीजेपी महिला नेता के पति पर पलटवार किया, लेकिन पलड़ा बीजेपी नेता का ही भारी रहा. युवक की इतनी पिटाई की गई कि वो जमीन पर गिर गया.

पुलिस ने दोनों पक्षों से की पूछताछ

इसके बाद भी युवक पर बीजेपी महिला नेता के पति के हमले जारी रहे. इस पूरी घटना का किसी से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. फिर वीडियो वायरल हो गया. वहीं दो पक्ष थाने पहुंचे. पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया. पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की. बीजेपी नेता के पति ने युवक पर 17 लाख रुपये की ठगी करने और चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगया.

कांग्रेस ने सरकार को घेरा

इधर पीड़ित युवक का आरोप है कि दबंगई दिखाने का विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई. बीजेपी नेता से जुड़ी घटना होने के कारण कांग्रेस ने सरकार को घेरा है. वहीं सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल है, उसमें बीजेपी ब्लॉक प्रमुख के पति को सफेद कुर्ते पजामे में देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वीर सिंह सैनी अपने ड्राइवर और एक अन्य साथी के साथ मिल बड़ी बेरहमी से युवक को पीट रहा है.

ये भी पढ़ें:यूपी विधानसभा में दुनिया के सबसे एडवांस कैमरे, AI से निगरानी बदलने के बाद भी पहचान जाएगा चेहरा, भेजेगा अलर्ट



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button