खेल

Jasprit bumrah might not participate team india resumes training session ahead of second test ind vs eng 2nd test edgbaston

Team India Training Session Ahead Of Birmingham Test: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए तैयारी शुरू कर दी है. टीम इंडिया हेडिंग्ले में मिली हार के बाद शुक्रवार को बर्मिंघम में पहली बार ट्रेनिंग सेशन के लिए मैदान में आई. इस ट्रेनिंग सेशन ने बहुत कुछ साफ कर दिया. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ट्रेनिंग सेशन में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने मैदान में किभी भी गतिविधि में भाग नहीं लिया. 

बता दें कि इंग्लैंड ने सीरीज के पहले मैच में हेडिंग्ले में भारतीय टीम को 5 विकेटों से हरा दिया था. इसी के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में हो सकता है बदलाव, बुमराह के खेलने पर संशय

भारतीय टीम में दूसरे टेस्ट से पहले बदलवा देखने को मिल सकता है. बर्मिंघम में हुए ट्रेनिंग सेशन में भारत के सभी खिलाड़ी मौजूद थे. बुमराह भी मैदान में आए थे. लेकिन उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में भाग नहीं लिया. उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा भी कोई ड्रिल या बॉलिंग करते हुए नहीं दिखे. वहीं टीम के बाकी सभी खिलाड़ी ने ट्रेनिंग सेशन में जमकर पसीना बहाया.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मोहम्मद सिराज अपनी बैटिंग पर काम करते हुए दिखे. वहीं हेड कोच गौतम गंभीर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आकाशदीप से बात करते हुए दिखाई दिए. इसी को देखते हुए सभी के मन में यही सवाल है कि क्या बुमराह दूसरा टेस्ट खेलेंगे? इसका जवाब तो अभी किसी के पास नहीं है. बुमराह ने पहले ही कहा है कि वो सिर्फ तीन टेस्ट खेलेंगे. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि वो बर्मिंघम में खेलने उतरेंगे या नहीं.

हेड कोच गंभीर ने पहले टेस्ट मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि स्कोरलाइन यह तय नहीं करेगी कि बुमराह खेलेंगे या नहीं. उन्होंने कहा था कि यह फैसला हर मैच बाद ही लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें-  चोरी-छिपे गर्लफ्रेंड को कमरे में लाते थे शिखर धवन, गुस्से से भर जाते थे रोहित शर्मा; कहा- मुझे…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button