shubhanshus Shukla spacecraft reached international space station NASA docking process starts

Shubhanshu Shukla Axiom 4: भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा कि मेरी यात्रा देशवासियों की यात्रा है. ड्रैगन अंतरिक्ष यान की डॉर्किंग प्रक्रिया जारी है. इस मिशन का संचालन भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कर रहे हैं. वह स्पेस सेंटर में 14 दिन बिताएंगें.
एक्सिओम-4 (Ax-4) मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का ड्रैगन कैप्सूल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से जुड़ गया है. उनके ड्रैगन यान की डॉकिंग पूरी हो गई है. अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की मां डॉकिंग का लाइव प्रसारण देखकर भावुक हो गईं.
शुभांशु शुक्ला की बहन शुचि मिश्रा ने कहा, “यह न केवल मेरे लिए, बल्कि सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है. यह बहुत ही महत्वपूर्ण चरण है. मैं प्रार्थना करती हूं कि यह चरण भी जल्दी से गुजर जाए और वे सुरक्षित रहें.”
अंतरिक्ष यान करीब 28.5 घंटे की यात्रा के बाद गुरुवार (26 जून 2025) को भारतीय समय के अनुसार शाम करीब 4:05 बजे स्पेस स्टेशन से जुड़ा. एक्सिओम-4 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स का फाल्कन-9 रॉकेट 25 जून दोपहर 12:01 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से आईएसएस के लिए सफल उड़ान भरी थी.
#Axiom4Mission की डॉकिंग सफलतापूर्वक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर हुई। इस मिशन का संचालन भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने किया।
(वीडियो: NASA via Reuters/ANI News YouTube) pic.twitter.com/syjMzS0oD5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2025



