Khushi Mukjherjee and Urfi Javed Unique fashion Outfits that sparks trolls


खुशी मुखर्जी और उर्फी जावेद दोनों की अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अलग लुक्स और हटकर फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. दोनों का ही मकसद भीड़ से अलग दिखना होता है.

उर्फी रोज नए-नए खुद के बनाए हुए कपड़ों के साथ आती हैं, कभी तार से बनी ड्रेस, तो कभी फोटो से बनी स्कर्ट. उनका फैशन काफी ज्यादा एक्सपेरिमेंटल रहता है.

खुशी भी ट्रांसपेरेंट, कट-आउट और बॉडी रिवीलिंग कपड़े पहनती हैं, लेकिन उर्फी जितना जोखिम नहीं लेतीं. उनका स्टाइल थोड़ा ग्लैमरस मॉडलिंग लुक देता है.

दोनों को ही सोशल मीडिया पर अपने कपड़ों की वजह से खूब ट्रोल किया जाता है. लोगों को लगता है कि ये स्टाइल कम और शो-ऑफ ज्यादा है.

उर्फी ट्रोल्स को अक्सर जवाब देती हैं और अपने फैशन सैंस को खुलकर डिफेंड करती हैं. वहीं, खुशी ट्रोल्स को ज्यादा जवाब नहीं देती है, वो बस अपने लुक्स को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.

उर्फी जहां अपने अलग कपड़ों को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं, तो वहीं खुशी अपने रिवीलिंग कपड़ों को लेकर.

दोनों का मकसद सुर्खियों में ही रहना है, लेकिन उर्फी इसे आर्ट बना चुकी हैं, जबकि खुशी अभी भी अपने ग्लैमर के जरिए अपने फॉलोअर्स बढ़ा रही हैं.
Published at : 14 Jun 2025 05:05 PM (IST)
Tags :



