भारत

BJP president JP nadda Reaction on Delhi election result 2025 Congress arvind kejriwal aap bjp

Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली ‘आप-दा’ से मुक्त हो गई है. नड्डा से बीजेपी की जीत को जनता-जनार्दन की जीत बताया है. 

जेपी नड्डा ने X पर पोस्ट कर लिखा, “आप-दा मुक्त दिल्ली! आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय व विकासपरक नीतियों पर जनता – जनार्दन के अटूट समर्थन की जीत है. प्रत्येक बूथ पर अथक परिश्रम करने वाले भाजपा के हमारे कार्यकर्ताओं और प्रदेश नेतृत्व को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं. ‘आप-दा’ सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन, और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं लांघ दी थी. आज दिल्ली उनके झूठ, छल और प्रपंच से मुक्त होकर प्रगति और प्रतिष्ठा के नए युग में अपनी यात्रा आरंभ कर रही है. यह जनादेश ‘विकसित दिल्ली-विकसित भारत’ के हमारे संकल्प को साकार स्वरूप प्रदान करेगा. इस प्रचण्ड विजय के लिए मैं प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट करता हूं और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्लीवासियों का अभिनंदन करता हूं.”

दिल्ली में किस एग्जिट पोल ने क्या कहा बताया था? 














एजेंसी AAP BJP INC Oth
Today’s Chanakya 19 ± 6 51 ± 6 0 ± 3
CNX 10-19 49-61 0-1 0
P-Marq Data  21-31 39-49  00-01 0
People’s insight   25-29 40-44 00-01 0
Peoples pulse  10-19 51-60 0 0
POLL DAIRY  18-25 42-50 00-02 00-01
CHANAKYA STRATEGIES 25-28 39-44 2-3  0
JVC’s Poll  22-31 39-45 00-02 00-01 
WeePreside 46-52 18-23 0-1 00
Mind Brink  44-49 21-25 0-1 00


दिल्ली में पिछले तीन चुनावों के नतीजे







साल AAP BJP INC
2013 31 28 8
2015 67 3 0
2020 62 8 0

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button