मनोरंजन

Sonu Sood Arrest Warrant Ludhiana Court Issue Arrest warrant against Fateh Actor know matter

Sonu Sood Arrest Warrant: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कानूनी मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल एक्टर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है. उनके खिलाफ लुधियाना की एक कोर्ट ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी का वॉरंट जारी किया है. चलिए यहां जानते हैं आखिर माजरा क्या है?

सोनू सूद के खिलाफ क्यों जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट?
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला नाम के एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें फेक रिजिका कॉइन में इनवेस्ट करने का लालच दिया गया था. सोनू सूद को गवाही के लिए कोर्ट में बुलाया गया था. हालांकि, जब वह अदालत में पेश नहीं हुए तो न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने अभिनेता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है.

कोर्ट द्वारा जारी ऑर्डर में लिखा है, “सोनू सूद को विधिवत समन या वारंट भेजा गया है, लेकिन वह अदालत में उपस्थित नहीं हुए हैं (समन या वारंट की तामील से बचने के लिए फरार हो गए हैं और रास्ते से बाहर रहते हैं)। आपको आदेश दिया जाता है कि उक्त सोनू सूद को गिरफ्तार किया जाए और अदालत के सामने लाया जाए…”

गौरतलब है कि अभी तक न तो एक्टर और न ही उनकी टीम ने मामले के संबंध में या गिरफ्तारी वारंट के बारे में कोई बयान जारी किया है.

 

सोनू सूद वर्क फ्रंट
इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद को हाल ही में फतेह में देखा गया था. अभिनेता ने इस फिल्म के साथ अपने निर्देशन की भी शुरुआत की है. फतेह में सोनू सूद के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह ने भी अहम रोल प्ले किया है.  हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फ़तेह का निर्माण ज़ेड स्टूडियोज़ और शक्ति सागर प्रोडक्शंस द्वारा किया गया ह.  बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर राम चरण और कियारा आडवाणी की गेम चेंजर से हुई थी. फ़तेह ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.

ये भी पढ़ें: आलीशान बंगले से लेकर लग्जरी कारों के कलेक्शन तक, किंग साइज लाइफ जीते हैं Aly Goni, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button