Yuvraj Singh And Hazel Keech Celebrated His Son Birthday Here Know Latest Sports News

Yuvraj Singh And Hazel Keech Son Birthday: शनिवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और वाइफ हेजल कीच ने अपने बेटे का तीसरा जन्मदिन मनाया. दोनों कपल के बेटे का नाम ओरिअन है. ओरिअन का जन्म 25 जनवरी 2022 को हुआ था. बहरहाल, युवराज सिंह और वाइफ हेजल कीच ने सोशल मीडिया पर ओरिअन का फोटो शेयर किया है. इस फोटो में दोनों कपल ओरिअन का बर्थडे सेलीब्रेट करते नजर आ रहे हैं. वहीं, इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- मेरे गबरू पुत्तर को तीसरे जन्मदिन की बधाई, ठीक डॉरी और नेमो की तरह.
‘आप हमेशा जिज्ञासा और साहस के साथ जीवन में…’
युवराज सिंह ने पोस्ट में आगे लिखा है कि आप हमेशा जिज्ञासा और साहस के साथ जीवन में गोता लगाते रहें, जहाँ भी जाएँ, अजूबों को तलाशें और खुशियाँ फैलाएँ, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं. अब सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Happiest 3rd birthday to our gabru puttar! Just like Dory and Nemo, may you always dive into life with curiosity and courage, discovering wonders and spreading joy wherever you go 🤗 We love you so much ❤️❤️ @hazelkeech pic.twitter.com/wQNVFOSJ45
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) January 26, 2025
हेजल कीच कौन हैं?
बताते चलें कि पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह की पत्नी का नाम हेजल कीच है. हेजल, एक ब्रिटिश मूल की भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं. हेजल और युवराज की शादी 30 नवंबर, 2016 को हुई थी. इनके दो बच्चे हैं, बेटा ओरियन और बेटी ऑरा. वहीं, हेजल का जन्म 28 फ़रवरी, 1987 को इंग्लैंड के एसेक्स में हुआ था. हेजल के पिता ब्रिटिश मूल के हैं और मां भारतीय मूल की हैं. हेजल ने लंदन के रेडब्रिज में स्थित बील हाई स्कूल से पढ़ाई की है. हेजल ने साल 2007 में आई तमिल फ़िल्म ‘बिल्ला’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी. हेजल ने हैरी पॉटर सीरीज़ के 2, 3, और 4 पार्ट में एक्सट्रा आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है. हेजल ने डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी हिस्सा लिया था.
ये भी पढ़ें-
Watch: पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा ड्रामा! तीसरे अंपायर ने दिया आउट, पवेलियन लौटा बल्लेबाज और फिर…



