Sri Lanka Squad For Warne-Murali Test Series SL vs AUS 2025 Here Know Latest Sports News

Sri Lanka Squad For Warne-Murali Test Series: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की वॉर्न-मुरली सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का आगाज 29 जनवरी से हो रहा है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच गाले में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट 6 फरवरी से 10 फरवरी के बीच खेला जाना है. बहरहाल इस टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्न-मुरली टेस्ट सीरीज में धनंजय डी सिल्वा श्रीलंका की अगुवाई करेंगे.
इन खिलाड़ियों को श्रीलंका के स्क्वॉड में मिली जगह
इस श्रीलंकाई स्क्वॉड में कप्तान धनंजय डी सिल्वा के अलावा पथूम निशंका, दिमुथ करूणारत्ने, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज और कामेंदू मेंडिस जैसे खिलाड़ी हैं. साथ ही कुसल मेंडिस, ओसादा फर्नाडो, लाहिरू उदारा, सदीरा समरविक्रमा, सोनल दिनुशा, प्रभाथ जयसूर्या, निशान पीरेश, मिलान पथनायके, असिता फर्नाडो, विश्वा फर्नाडो और लाहिरू कुमारा होंगे.
Here’s the Sri Lanka Test Squad ready to take on the Warne-Murali Test Series 2025 at the iconic Galle International Cricket Stadium!
Let’s rally behind our lions as they gear up for this epic battle! #SLvsAUS #SriLankaCricket pic.twitter.com/Zst8FR9XdH
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) January 24, 2025
ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में किस-किस खिलाड़ी को मिली जगह?
इससे पहले पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया ने वॉर्न-मुरली टेस्ट सीरीज के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान किया था. ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाज के तौर पर स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, जोस इंग्लिश, उस्मान ख्वाजा, सैम कोटांस और मार्नल लबुशेन को चुना है. जबकि इस टीम में ऑलराउंडर के तौर पर सीन एबॉट, कूप कोनोली, नॉथन मैकस्वीनी, बीयू वेबस्टर को जगह मिली है. वहीं, गेंदबाजों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वॉड में मैथ्यू कुल्हेमैन, नॉथन लॉयन, टॉड मर्फी और मिचेल स्टार्क पर भरोसा जताया है.
बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की वॉर्न-मुरली सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का आगाज 29 जनवरी से हो रहा है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच गाले में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट 6 फरवरी से 10 फरवरी के बीच खेला जाना है. इस सीरीज के दोनों मुकाबले गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे.
ये भी पढ़ें-



