खेल

rishabh pant ipl 2025 lsg captain lucknow super giants captain confirmed owner sanjiv goenka

Lucknow Super Giants New Captain Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने कप्तान का एलान कर दिया है. लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने कंफर्म कर दिया है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में टीम के कप्तान होंगे. पिछले सीजन तक केएल राहुल लखनऊ के कप्तान थे, लेकिन उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था. 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत के लिए ऐतिहासिक बोली लगाई थी. लखनऊ ने इस विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. अब पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे कप्तान भी बन गए हैं. 

ऋषभ पंत बनेंगे आईपीएल के सबसे महान कप्तान- LSG मालिक 

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने एलान किया कि ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभालेंगे. इसके साथ ही संजीव गोयनका ने दावा किया कि ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महान कप्तान बनेंगे. बता दें कि ऋषभ पंत इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे. 

LSG मालिक संजीव गोयनका ने कहा, “लोग अभी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में ‘माही (एमएस धोनी) और रोहित’ कहते हैं. मेरे शब्दों को नोट कर लीजिए. 10-12 साल बाद यह ‘माही, रोहित और ऋषभ पंत’ होगा.”

अपडेट जारी है…

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button