ms dhoni car collection still owns hm ambassador vintage car ferrari mercedes

MS Dhoni Car Collection: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को गाड़ी और बाइकों का कितना शौक है, ये बात किसी से छुपी नहीं है. उनके पास हमर से लेकर मर्सेडीज और लैंड रोवर कार भी है. बाइकों पर नजर डालें तो उनके पास हार्ले डेविडसन और कावासाकी निंजा जैसी महंगी मोटरसाइकिल भी है, जिनकी कीमत कई लाखों में होती है. मगर धोनी विंटेज कार और बाइकों के भी शौकीन रहे हैं और कई बार उन्हें सड़कों पर घूमते भी देखा गया है.
टाइम्स ऑफ इंडिया अनुसार एमएस धोनी के पास आज भी वह ‘एम्बेसडर’ कार है, जिसे एक जमाने में खटारा कार कहा जाने लगा था. 1980 और 1990 के दशक में एम्बेसडर गाड़ी किसी मर्सेडीज से कम नहीं होती थी, लेकिन धीरे-धीरे यह गाड़ी मार्केट में अपना रुतबा खोती चली गई. हालत ये हुई कि कंपनी को ‘एम्बेसडर कार’ को बनाना ही बंद करना पड़ा. मगर धोनी गाड़ियों के खूब शौकीन हैं और आज भी उन्होंने एम्बेसडर गाड़ी को अमानत के रूप में संजोए रखा है. याद दिला दें कि 1990 के दशक में इस कार का प्राइस करीब 85,000 रुपये हुआ करता था.
एक विंटेज बाइक भी है बहुत पसंद
एमएस धोनी कई बार यामाहा कंपनी की आरएक्स 100 पर भी घूमते देखे जा चुके हैं. बहुत आवाज करने वाली यह बाइक आज सड़कों पर बहुत कम ही नजर आती है, लेकिन धोनी ने अपनी मोटरसाइकिल को बहुत अच्छी कंडीशन में बनाकर रखा है. यह मोटरसाइकिल उन्होंने एक क्रिकेट मैच में जीत के बाद मिले पैसे से खरीदी थी. कहां उनके पास कावासाकी और डुकाटी जैसी विश्व व्ख्यात कंपनियों की स्पोर्ट्स बाइक्स हैं, लेकिन इन्हीं के साथ आरएक्स 100 का भी होना धोनी के बाइकों के प्रति प्रेम को दर्शाता है.
धोनी के पास फिलहाल सबसे महंगी कार मर्सेडीज-एएमजी जी63 है, जिसकी भारत में कीमत लगभग सवा तीन करोड़ रुपये के बराबर है. इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में फरारी और पोर्शे की महंगी गाड़ियां भी मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें:
9 साल की उम्र में भारत के Aarit Kapil ने रचा इतिहास, ग्रैंडमास्टर को हराकर बना दिया बड़ा रिकॉर्ड



