The Buckingham Murders Box Office Collection Day 3 Kareena Kapoor Film Third day Sunday Collection net in India

The Buckingham Murders Box Office Collection Day 3: करीना कपूर खान स्टारर फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ साल 2024 की मच अवेटेड फिल्म थी. दरअसल ट्रेलर के आने बाद से इस मिस्ट्री-थिलर फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ‘द बकिंघम मर्डर्स’ की शुरुआत काफी ठंडी रही. फिल्म पहले ही दिन थिएटर्स में दर्शकों के लिए तरसती हुई नजर आई. चलिए यहां जानते हैं करीना कपूर की इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितनी कमाई की है?
‘द बकिंघम मर्डर्स’ ने तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
करीना कपूर की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ की सिनेमाघरों में काफी निराशाजनक शुरुआत रही. फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और ये पहले दिन मुश्किल से मुट्ठीभर कलेक्शन कर पाई. हालांकि शनिवार यानी दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी तेजी देखी गई. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘द बकिंघम मर्डर्स’ ने पहले दिन 1.15 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 1.95 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं अब ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के तीसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द बकिंघम मर्डर्स’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को 2.20 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के तीन दिनों का कुल कलेक्शन अब 5.30 करोड़ रुपये हो गया है.
रिलीज के तीन दिन बाद भी 10 करोड़ नहीं कमा पाई ‘द बकिंघम मर्डर्स’
‘द बकिंघम मर्डर्स’ को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और ये फिल्म 10 करोड़ भी नहीं कमाई पाई है. 40 करोड़ के बजट में बनी ‘द बकिंघम मर्डर्स’ की कमाई की रफ्तार देखकर तो अब इसका आधी लागत भी निकालना मुश्किल लग रहा है. हालांकि फिल्म की कमाई में वीकेंड पर थोड़ी तेजी भी देखी गई है लेकिन अ्ब असली टेस्ट मंडे को होगा. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म सोमवार को कितनी कमाई कर पाती है.
बता दें कि हंसल मेहता द्वारा निर्देशित, इनवेस्टीगेशन ड्रामा एक निर्माता के रूप में बेबो की पहली फिल्म है. उन्होंने एकता आर कपूर के नेतृत्व वाली बालाजी मोशन पिक्चर के साथ फिल्म का सह-निर्माण किया है. इस मूवी में करीना कपूर खान ने ब्रिटिश भारतीय जासूस जसमीत भामरा का किरदार निभाया है. जिसके बच्चे की मौत हो जाती है और फिर उसे 10 साल के एक बच्चे की हत्या की जांच करने का केस मिलता है.



