yodha box office collection day 5 sidharth malhotra disha patani raashi khanna movie earn only this much in india

Yodha Box Office Collection Day 5: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा का फैंस को जितना इंतजार था उतना ही ये फिल्म लोगों को पसंद नहीं आ पाई है. योद्धा का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से बज बना हुआ था लेकिन फिल्म रिलीज होने के साथ ही ये फुस्स हो गया. ऑडियन्स के साथ क्रिटिक्स को भी योद्धा कुछ रास नहीं आई है. जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत खराब है. 5 दिन के बाद सिद्धार्थ की योद्धा 20 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है. अगर ऐसा ही हाल रहा तो ये फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों पर टिकने नहीं वाली है.
योद्धा की बात करें तो इसमें सिद्धार्थ के साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना लीड रोल में नजर आईं हैं. दोनों ही एक्ट्रेस का चार्म ऑडियन्स पर नहीं चल पाया. दोनों की एक्टिंग भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है.
पांचवें दिन किया इतना कलेक्शन
- योद्धा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो वीकडे में इस फिल्म की कमाई एक दम गिर गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक योद्धा ने पांचवें दिन 2.30 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- फिल्म ने पहले दिन 4.1 करोड़, दूसरे दिन 5.75 करोड़, तीसरे दिन 7 करोड़, चौथे दिन 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया था. जिसके बाद टोटल कलेक्शन
- 21.30 करोड़ हो गया है.पांच दिनों में ये फिल्म 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है.
- वीकेंड पर फिल्म से अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद की जा रही है. फिल्म को होली का फायदा भी मिल सकता है. अब देखना होगा वीकेंड पर लोग इस फिल्म को कितना देखते हैं या बॉक्स ऑफिस से ये गायब ही ना हो जाए.
शैतान ने दी मात
योद्धा से एक हफ्ते पहले अजय देवगन और आर माधवन की शैतान सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी. ये फिल्म अभी तक टिकी हुई है और अच्छा कलेक्शन कर रही है. अजय देवगन की शैतान ने योद्धा को मात दे दी है. जहां शैतान 12 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है वहीं योद्धा के लिए 20 करोड़ कमाना भारी पड़ रहा है.



