भारत

PM Narendra Modi France Visit Significance Of PM Modi Paris Visit Bastille Day Emmanuel Macron Submarines Rafale M

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (13 जुलाई) को तीन दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना हुए. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन फ्रांस और एक दिन संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करेंगे. फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने बयान जारी करते हुए अपनी फ्रांस यात्रा के बारे में जानकारी साझा की.

उन्होंने narendramodi.in पर जारी किए गए अपने बयान में कहा, ”मैं अपने दोस्त फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर 13-14 जुलाई तक फ्रांस की आधिकारिक यात्रा कर रहा हूं. ये यात्रा विशेष है, क्योंकि मैं फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल डे समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शामिल होऊंगा.” 

फ्रांस के साथ रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ”भारतीय त्रि-सेवा दल बैस्टिल डे परेड का हिस्सा होगा, जबकि भारतीय वायु सेना के विमान इस अवसर पर फ्लाई-पास्ट करेंगे. इस साल हमारी रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ है. गहरे विश्वास और प्रतिबद्धता में निहित, हमारे दोनों देश रक्षा, अंतरिक्ष, ब्लू इकोनॉमी, व्यापार, निवेश, शिक्षा, संस्कृति और लोगों से लोगों के संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में निकटता से सहयोग करते हैं. हम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी मिलकर काम करते हैं.”

उन्होंने कहा, ”मैं राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने और अगले 25 वर्षों में इस दीर्घकालिक और परिपक्व साझेदारी को आगे बढ़ाने पर व्यापक चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं. 2022 में फ्रांस की मेरी आखिरी आधिकारिक यात्रा के बाद से मुझे राष्ट्रपति मैक्रों से कई बार मिलने का अवसर मिला है. हाल ही में मई 2023 में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान जापान के हिरोशिमा में हमारी मुलाकात हुई.”

फ्रांसीसी नेतृत्व के अन्य लोगों से मिलने को भी उत्सुक- प्रधानमंत्री मोदी
फ्रांस की यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा, ”मैं राष्ट्रपति, फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न, सीनेट अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर, नेशनल असेंबली की अध्यक्ष येल ब्रौन-पिवेट समेत फ्रांसीसी नेतृत्व के साथ बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं.”

उन्होंने कहा, ”अपनी यात्रा के दौरान मुझे भारतीय समुदाय, दोनों देशों के प्रमुख सीईओ के साथ-साथ प्रमुख फ्रांसीसी हस्तियों से मिलने का अवसर मिलेगा. मुझे विश्वास है कि मेरी यात्रा हमारी रणनीतिक साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी.”

पीएम मोदी ने यूएई यात्रा का भी किया जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी अपनी फ्रांस यात्रा के बाद लौटते समय यूएई भी जाएंगे. उन्होंने इसका जिक्र करते हुए कहा कि पेरिस से मैं 15 जुलाई को आधिकारिक यात्रा के लिए संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करूंगा. मैं अपने मित्र, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नह्यान से मिलने के लिए उत्सुक हूं.

पीएम मोदी ने कहा, ”हमारे दोनों देश व्यापार, निवेश, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, फिनटेक, रक्षा, सुरक्षा और लोगों के बीच मजबूत संबंधों जैसे व्यापक क्षेत्रों में जुड़े हुए हैं. पिछले साल राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद और मैं हमारी साझेदारी के भविष्य पर एक रोडमैप पर सहमत हुए थे और मैं उनके साथ इस बात पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं कि हमारे संबंधों को और गहरा कैसे किया जाए. मुझे विश्वास है कि यूएई की मेरी यात्रा हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगी”

ये भी पढ़ें:

Heavy Rain Live Updates: आफत की बारिश, दिल्ली में ‘वॉटर कर्फ्यू’, यमुना किनारे हाहाकार, हिमाचल-उत्तराखंड में बाढ़ का कहर

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button