विश्व

Pakistan Former PM Imran Khan Arrested Islamabad High Court Qadir Trust Case

Imran Khan Arrest: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामबाद हाई कोर्ट के बाहर से मंगलवार (9 मई) को पाकिस्तान रेजंर्स ने गिरफ्तार किया. वो कोर्ट में रिश्वतखोरी के आरोप में सुनवाई को लेकर आए थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें अरेस्ट कर लिया गया. इसी बीच सामने आ रहा है कि खान को अंदेशा लग गया गया था कि वो अरेस्ट होने वाले हैं.

गिरफ्तारी से पहले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान ने कहा, “मुझ पर कोई मामला नहीं है, वे मुझे जेल में डालना चाहते हैं, मैं इसके लिए तैयार हूं.” उन्होंने कहा कि वो इस्लमाबाद के लिए निकल रहे हूं, लेकिन मैं इससे पहले कहना चाहता हूं कि मैंने मेरी ह्त्या की साजिश करने वाले इंटिलेजेंस ऑफिसर का नाम लिया तो कहा जा रहा है कि मैंने तोहीन कर दी. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) से कहना है कि मैं झूठ नहीं बोलता.”

दरअसल खान ने शनिवार (6 मई) को एक रैली में कहा था कि इंटर सर्विसेज़ इंटेलिजेंस (आईएसआई) के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं. इस पर पाकिस्तान की सेना ने कहा था कि बिना किसी सबूत के आईएसआई अधिकारी पर बेहद गैर जिम्मेदाराना और बेबुनियाद आरोप लगाना सही नहीं है.

‘नुकसान पहुंचा रहे हैं’
इमरान खान ने कहा कि ये बेकूसर होते तो  (मेजर जनरल फैसल नसीर) सामने आ जाता.  कई लोगों के बयान बदले गए. इसके पीछे कौन था? इतना ताकतवर कौन है? मैं साबित करूंगा कि कौन इसके पीछे है. मैं जो भी नाम लेता हूं आप कह देते हैं कि सेना के खिलाफ हूं. ऐसा करके नुकसान पहुंचा रहे हैं



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button