Mann Ki Baat 100 Episode PM Narendra Modi Special Episode Live Telecast 55 Thousand Centers Uttar Pradesh Ann

Mann Ki Baat 100th Episode: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100वां एपिसोड रविवार (30 अप्रैल) 2023 को प्रसारित होने जा रहा है. मन की बात के 100वें एपिसोड के प्रसारण को ऐतिहासिक बनाने और इसे व्यापक स्वरूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है, जिसके तहत प्रदेश के बूथ स्तर पर लगभग 55 हजार सेंटरों में इसके प्रसारण की अभूतपूर्व व्यवस्था की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा में लगभग 100 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा. इसमें स्थानीय सांसद, विधायक और चुने गए जन-प्रतिनिधियों के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम के संयोजन की व्यवस्था में सम्मिलित होंगे.
कार्यक्रम में ये लेंगे भाग
इसके साथ ही साथ, प्रदेश भर के विभिन्न सामजिक संगठन और अन्य संस्थाएं भी इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए आगे आ रही हैं. यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के सभी सांसद, विधायक प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम में भाग लेंगे.
आम जनता का बढ़ रहा भरोसा
यूपी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम की संवाद शैली का प्रभाव यह भी रहा है कि आम जनता के बीच बेहतर तरीके से कनेक्ट करते हुए, वे श्रोताओं के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनाने में भी सफल हुए हैं. यही कारण है कि पीएम मोदी के निर्णायक नेतृत्व के प्रति की आम जनता में भरोसा बढ़ता ही जा रहा है.
यही नहीं नागरिकों से सीधी बात और प्रेरक प्रसंगों के जरिए उनके मार्गदर्शन के कारण दिनों-दिन मन की बात के श्रोताओं की संख्या बढ़ती ही चली जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृति, लोक परंपराओं, भाषा, लोगों की कहानियां और त्यौहार जो पहले मुख्यधारा में शामिल नहीं थे, उनसे अवगत करवाने के लिए प्रभावी ढंग से इस मंच का उपयोग किया है. उन्होंने सफलतापूर्वक विभिन्न पीढ़ियों के बीच एक पुल बनाया है और उन सभी को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है.
ये भी पढ़ें: बहुचर्चित दाभोलकर मर्डर केस पर The Rationalist Murder किताब, लेखक का दावा- किताब में मिलेंगे अनसुने तथ्य

