विश्व

Terrorist Attack On Counter Terrorism Department Office In Pakistan Swat

Pakistan Suicide Bombing: पाकिस्तान के स्वात में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के दफ्तर पर आतंकी हमला हुआ है. हमले में आठ पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए. आतंकी ने खुद को भी उड़ा लिया है. 

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक अख्तर हयात खान ने इस आतंकी हमले के बाद कहा कि पूरे प्रांत में हाई अलर्ट है. इससे पहले, जिला पुलिस अधिकारी शफी उल्लाह गंडापुर (डीपीओ) ने कहा कि स्टेशन के अंदर दो विस्फोट हुए, जिससे इमारत नष्ट हो गई. उन्होंने बताया कि इमारत के गिरने से बिजली गुल हो गई. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

जिओ न्यूज के अनुसार, सस्पेक्टेड आतंकी बताया जा रहा है. स्टेशन के अंदर 2 ब्लास्ट हुएं. ब्लास्ट इतना भीषण था कि पुलिस स्टेशन की पूरी बिल्डिंग ही गिर गई. इस घटना की पाकिस्तान के गृहमंत्री राना सनाउल्लाह खान ने कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने इस ब्लास्ट में मरने वालों के लिए खेद जाहिर किया है. सनाउल्लाह खान ने कहा है कि पाकिस्तान में आतंकवाद के इस अभिशाप को जल्द ही जड़ से उखाड़ कर फेंका जाएगा.

यह आतंकी हमला ऐसे समय में हुआ है, जब पाकिस्तान में आतंकवाद से जुडी घटनाएं बढ़ती दिख रही हैं. पाकिस्तान में आतंकी पुलिस वालों को निशाना बना रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने भी आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: काठमांडू एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ान भरने के साथ ही विमान में लगी आग, लैंडिंग के लिए कोशिश जारी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button