टेक्नोलॉजी

 iPhone 14 Buying Guide Know Where You Can Get It Cheaper Wheather In Store Or Online

Apple Offline store: एपल ने 18 और 20 अप्रैल को मुंबई और दिल्ली में अपने आधिकारिक स्टोर लोगों के लिए खोल दिए हैं. स्टोर खुलने के बाद कई लोगों के मन में ये सवाल है कि iPhone 14 को अब ऑनलाइन खरीदना चाहिए या ऑफलाइन स्टोर से? साथ ही ये किधर सस्ता मिलेगा? अगर आपके जहन में भी इस तरह का सवाल आ रहा है तो इसका जवाब जानिए. न सिर्फ iPhone 14 बल्कि एपल के अन्य प्रोडक्ट्स भी कहां सस्ते में मिलेंगे वो जानिए.

कहां से खरीदना सही है?

फिलहाल अगर आप iPhone 14 ऑफलाइन स्टोर से खरीदने की सोच रहे हैं तो ऐसा न करें क्योकि आपको स्टोर से ज्यादा का डिस्काउंट ऑनलाइन अमेजन और फ्लिपकार्ट पर मिल जाएगा. iPhone 14 के बेस वेरिएंट की कीमत अमेजन, फ्लिपकार्ट और क्रोमा जैसे ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 71,999 रुपये लिस्ट की गई है. जबकि वैसे इस स्मार्टफोन की कीमत 79,990 रुपये है. स्टोर पर ये इसी कीमत पर आपको मिलेगा. तीनो ही वेबसाइट पर आपको 4,000 रुपये का डिस्काउंट HDFC बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर दिया जा रहा है. अमेजन पर 22,700 रुपये का डिस्काउंट भी है. इसी तरह फ्लिपकार्ट पर 29,250 और 3000 रुपये का अतरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर है. क्रोमा पर भी एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है. यदि आपको एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ या 90% लाभ भी मिलता है तो स्टोर के मुकाबले आप फ्लिपकार्ट से फोन को सस्ते में खरीद पाएंगे. वैसे स्टोर में भी एक्सचेंज प्रोग्राम और डिस्काउंट्स  दिए जाते हैं लेकिन फ्लिपकार्ट पर फिलहाल सबसे ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू ऑफर की जा रही है. 

खरीदने से पहले ये जरूर करें

लाभ मिलने के बाद इतने का मिलेगा iPhone 14=38974 (71,999-4,000(HDFC)-29,250+3000 (अगर चुनिंदा मॉडल है तो) 

कुल मिलाकर अगर आप अभी iPhone 14 लेने की सोच रहे हैं तो इसे फ्लिकार्ट से ही खरीदें क्योकि इससे आपके काफी पैसे बच सकते हैं. दूसरे प्रोडक्ट्स की बात करें तो ये वेबसाइट और स्टोर पर डिपेंड करता है कि कहां आपको सस्ते में सामान मिल रहा क्योकि दोनों जगह समय-समय पर अलग-अलग तरह का डिस्काउंट और डील्स दी जाती हैं. सलाह ये दी जाती है कि नया प्रोडक्ट लेने से पहले दोनों जगह इसके रेट चेक कर लें.  

live reels News Reels

यह भी पढ़ें: Twitter पर फ्री में लोगों को मिल रहा ब्लू टिक, मृत लोगों के आकउंट पर भी वापस आया चेकमार्क

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button