खेल

IPL 2023 Gautam Gambhir Sad Reaction On MS Dhoni’s Sixes Fans Trolled Gauti See Twitter Reactions

Gautam Gambhir Sad Reaction: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में आपना दूसरा मैच बीते सोमवार यानी 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था. चेन्नई में खेले गए एक मैच में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 रनों से जीत दर्ज की थी. इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार 2 छक्कों की मदद से 3 गेंदों में 12 रन बनाए थे. इन छक्कों पर लखनऊ सुपर जायंट्स मेंटॉर गौतम गंभीर का रिएक्शन देखने वाला था. गंभीर का चेहरा देख ऐसा प्रतीत हो रहा था कि धोनी के छक्कों से उनका मुंह उतर गया हो. 

फैंस ने गंभीर को किया ट्रोल

अपने ऐसे रिएक्शन के बाद गौतम गंभीर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. फैंस ने गंभीर को 2011 के वर्ल्ड कप की याद दिला दी, जब धोनी ने फाइनल मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर सारा श्रेय बटोर लिया था. उस मैच में गौतम गंभीर ने भी शानदार पारी खेली थी. कई सोशल मीडिया यूज़र ने गंभीर को उनके अजीब रिएक्शन के चलते ट्रोल किया. 

एक ने गंभीर के रिएक्शन के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, “इतना टूटा हूं कि छूने से बिखर जाऊंगा.” एक दूसरे यूज़र ने 2011 के वर्ल्ड कप को याद दिलाते हुए ट्वीट कर लिखा, “महेंद्र सिंह धोनी ने 2 और 3 अप्रैल को छक्के मारे. दोनों बार गंभीर को इससे हर्ट हुआ.” इसके अलावा कई और यूज़र्स ने ट्वीट कर प्रतिक्रियाएं दीं. यहां देखें ट्विटर रिएक्शन…

हालांकि गंभीर का ऐसा रिएक्शन स्वाभाविक था. वो जिस टीम को मेंटॉर हैं और विपक्षी टीम उनकी टीम के खिलाफ रन बना रही है. गौरतलब है कि इस मैच में चेन्नई के ओपनर बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ ने 31 गेंदों में 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, लेकिन उनकी पारी से ज़्यादा धोनी के छक्क चर्चाओं में रहे.   

 

ये भी पढ़ें…

IPL 2023: क्या पंत, अय्यर और बुमराह के नहीं होने से निरस हुआ है आईपीएल? सौरव गांगुली ने दिया चौंकाने वाला जवाब



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button