विश्व

Earthquake In Many Countries Including India Pakitan China Strong Tremors Felt All Big Updates | Earthquake: भारत समेत 9 देशों में हिली धरती, भूकंप से दहशत

Earthquake In Many Countries: भारत समेत कई देशों में मंगलवार (21 फरवरी) रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इस्लामाबाद से लेकर नई दिल्ली तक एक मिनट से ज्यादा समय तक धरती हिली. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Centre for Seismology) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई. 

इंटरनेशनल सीस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, भूकंप के झटके 9 देशों- भारत, पाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और किर्गिस्तान में महसूस किए गए.

दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने बताया कि रात के करीब सवा दस बजे भूकंप के झटके महसूस किए. शकरपुर इलाके में एक इमारत के झुकने की सूचना दमकल विभाग को दी गई. 

पाकिस्तान में भूकंप का ऐसा रहा असर

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने ट्वीट किया कि अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर गहराई में था. खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत के कई हिस्सों में भूकंप का खासा असर देखा गया. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, रावलपिंडी के बाजारों में खौफ के कारण भगदड़ मच गई. वहीं, समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, रावलपिंडी में लोग घरों से निकल आए और पवित्र ग्रंथ कुरान की आयतें दोहरा रहे थे. ऐसा ही दृश्य इस्लामाबाद, लाहौर और अन्य शहरों में देखने को मिला.  

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बाजारों और सड़कों पर खौफजदा लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. एक इमारत हिलती हुई लग रही है. छत के पंखा हिल रहा है.

खैबर-पख्तूनख्वा में छत गिरने से पांच लोग घायल

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट ट्रिब्यून के मुताबिक, खैबर-पख्तूनख्वा में, स्वाबी में एक घर की छत गिरने से एक परिवार के कम से कम पांच लोग जख्मी हो गए. वहीं, भूकंप जनित भूस्खलन के चलते बहरीन-कलाम रोड बाधित हो गया. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button