भारत

Nagaland Govt Neiphiu Rio To Be New CM Of Nagaland Deputy Chief Minister Will Be From BJP

Nagaland New Chief Minister: नगालैंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अगले मुख्यमंत्री पद के लिए लग रहे कयासों पर शनिवार (5 मार्च) को विराम लग गया. नेफ्यू रियो ही अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर सरकार गठन संबंधी फैसलों को लेकर बैठक चली थी. शाम को जानकारी मिली की नेफ्यू रियो के नाम पर सीएम पद की मुहर लगी है तो वहीं नगालैंड के उपमुख्यमंत्री का पद पहले की तरह ही बीजेपी के खाते में जाएगा.

नगालैंड में मंगलवार (7 मार्च) को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह होना है. इस मौके पर एनडीपीपी नेता नेफ्यू रियो पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. 

नया सीएम बनने से पहले दिया इस्तीफा

शनिवार को ही नेफ्यू रियो ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया ताकि सात मार्च को वह नए सीएम के रूप में शपथ ले सकें. चार बार के मुख्यमंत्री रियो ने राजभवन में राज्यपाल ला गणेशन को अपना इस्तीफा सौंपा. उन्होंने ट्वीट किया, “मेरा कार्यकाल समाप्त हो गया है. इसलिए मैंने नगालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में माननीय राज्यपाल ला गणेशन को त्याग पत्र सौंपा.”

वहीं, एनडीपीपी के नवर्निवाचित विधायकों की बैठक भी शनिवार को बुलाई गई थी. इसमें सर्वसम्मति से नेफ्यू रियो को विधायक दल का नेता चुना गया. बता दें कि प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा में रियो की एनडीपीपी ने 25 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि उसकी सहयोगी बीजेपी 12 सीटें जीती है.

 

 

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button