Murder Case Will Surprise You If You Find A Lookalike On Instagram You Will Be Murdered With A Knife

Doppelganger Murder: दुनियाभर में अपराध के तमाम तरह के मामले देखने को मिलते हैं. इसके लिए अपराधी अलग-अलग और अनोखे तरीके भी इस्तेमाल करते हैं. एक ऐसा ही मामला जर्मनी से सामने आया है, जहां एक लड़की ने अपनी ही मौत की ऐसी साजिश रच डाली कि ये कहानी हर किसी की जुबान पर चढ़ गई. इस लड़की ने खुद के मर्डर का प्लान बनाया और इसके लिए अपनी तरह दिखने वाली लड़की की तलाश की, ये तलाश इंस्टाग्राम पर पूरी हुई. जिसके बाद इस लड़की ने अपनी तरह दिखने वाली लड़की को चाकू से गोद डाला और उसकी हत्या कर दी.
अनोखा तरीका इस्तेमाल कर किए जाने वाले इस हत्याकांड को डॉपेलगैंगर मर्डर का नाम दिया गया और पूरे जर्मनी में ये मर्डर केस काफी चर्चा में रहा.
ये थी पूरी कहानी
इस मर्डर को अंजाम देने के लिए शाहरबान नाम की लड़की ने अपनी तरह दिखने वाली लड़की खदीजा को ढूंढ़ निकाला, इसके बाद लड़की उस तक पहुंची और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. लड़की ने उसे करीब 50 बार चाकू मारे, हमशक्ल के चेहरे पर भी चाकू से वार किया गया था. पहचान छिपाने के लिए आरोपी लड़की ने ऐसा किया. इसके बाद शव को अपनी कार में रख दिया. जब पुलिस को लड़की का शव मिला तो गाड़ी की नंबर प्लेट से लड़की की पहचान हुई और कहा गया कि ये शाहरबान की लाश है.
मर्डर के बाद परिवार में मातम छा गया और उन्हें लगा कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही. पुलिस ने बॉडी का पोस्टमार्टम किया और डीएनए टेस्ट भी कराया गया, इसके बाद मर्डर का पता चला. पुलिस को पता चला कि ये लड़की शाहरबान नहीं बल्कि कोई और है. यहीं से ये मर्डर मिस्ट्री शुरू हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. बाद में पता चला कि ये शव ब्यूटीशियन खदीजा का है. 
लड़की ने बताया क्यों रची साजिश
पुलिस को पूरा मामला समझ आने लगा, जिसके बाद शाहरबान की तलाश में पुलिस जुट गई. कुछ दिन बाद इस लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने जब लड़की से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो हैरान कर देने वाला जवाब मिला. लड़की ने बताया कि वो ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहती थी, इसीलिए उसने पूरा प्लान बनाया.



