उत्तर प्रदेशभारत

90 हजार में शादी की डील, फिर कोर्ट मैरिज के नाम पर भाग गई दुल्हन; थाने पहुंचा राजस्थानी दूल्हा

90 हजार में शादी की डील, फिर कोर्ट मैरिज के नाम पर भाग गई दुल्हन; थाने पहुंचा राजस्थानी दूल्हा

शादी से पहले दुल्हन भागी (सांकेतिक तस्वीर)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शादी के नाम पर 90 हजार रुपये लेने और फिर दूल्हे के परिवार के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. राजस्थान के कोटा से परिवार बेटे की शादी कराने पहुंचा था. बुढ़िया माई मंदिर में शादी की रस्में होने वाली थीं, लेकिन कोर्ट मैरिज की बात उठते ही पूरा मामला उलझ गया. परिवार का आरोप है कि रास्ते में अचानक कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर पीटा और युवती को अपने साथ ले गए. कहानी में नया मोड़ तब आया, जब देर शाम युवती खुद थाने पहुंची और उसने शादी से साफ इनकार कर दिया. अब पुलिस 90 हजार रुपये के लेनदेन, कथित मारपीट और शादी कराने वाली महिला की भूमिका की पड़ताल कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, कोटा निवासी युवक के परिवार को शादी तय होने का भरोसा देकर गोरखपुर बुलाया गया था. युवती कुशीनगर जिले के हाटा की रहने वाली है. दोनों की शादी एम्स थाना क्षेत्र स्थित बुढ़िया माई मंदिर में कराने की बात तय हुई थी. राजस्थान से आए परिवार का दावा है कि इस रिश्ते की मध्यस्थता कर रही महिला को 90 हजार रुपये दिए गए थे.

कोर्ट मैरिज की बात पर पलट गया मामला

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मंदिर में शादी की रस्में पूरी करने की तैयारी थी. इसी बीच युवक के परिजनों ने कोर्ट मैरिज कराने की बात रख दी. परिवार का आरोप है कि युवती को लेकर कोर्ट मैरिज के लिए जाते समय चार पहिया वाहन से पहुंचे कुछ लोगों ने रास्ता रोक लिया. इसके बाद परिवार के साथ मारपीट की गई. इसी अफरा-तफरी के बीच एक बाइक सवार युवती को लेकर वहां से निकल गया.

अचानक हुए घटनाक्रम से परेशान युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. एम्स थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और युवती को थाने बुलाया. देर शाम युवती थाने पहुंची तो उसने साफ तौर पर युवक से शादी करने से इनकार कर दिया. युवती ने इसकी वजह युवक का पसंद नहीं होना बताया.

90 हजार रुपये के लेनदेन की भी जांच

मामले में शादी कराने की मध्यस्थता करने वाली महिला को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है. अब पुलिस के सामने यह पता लगाने की चुनौती है कि शादी के नाम पर 90 हजार रुपये लेने का आरोप कितना सही है और रास्ते में मारपीट कर युवती को ले जाने की घटना के पीछे कौन लोग थे.

सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि शादी करने आया युवक और युवती दोनों थाने पहुंच गए हैं. शादी कराने में जिन लोगों की भूमिका सामने आई है, उन्हें बुलाकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस सभी पक्षों के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है. फिलहाल मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस जांच का इंतजार है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button