500 करोड़ बजट, बड़ा सुपरस्टार, बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर’ की वाट लगाने आ रही ये फिल्म!

ऋतिक रोशन स्टारर ‘कृष’ को लेकर फैंस का क्रेज इतना ज्यादा है कि इस फिल्म की तीनों फ्रेंचाइजी को अब तक ढेर सारा प्यार मिल चुका है. तो वहीं अब फैंस को बड़ी ही बेसब्री के साथ ‘कृष 4’ का इंतजार है. खासतौर से तब जब ऋतिक रोशन इस फिल् में नजर आने के साथ ही इसी फिल्म से अपना बतौर डायरेक्टर भी डेब्यू करने जा रहे हैं. ऋतिक ने खुद अनाउंस किया है कि वो ये फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाने वाले हैं.
थोड़ा और करना होगा इंतजार
‘कृष 4’ को लेकर काफी समय से नए- नए अपडेट्स आ रहे हैं. कुछ समय से खबरें थीं कि ये फिल्म 2026 में बनकर तैयार हो जाएगी. हालांकि ऐसा लगता है कि इसके लिए अब थोड़ा और इंतजार करना होगा. क्योंकि फिल्म के बजय को लेकर अभी भी काफी खींचतान चल रही है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के बजट को लेकर आदित्य चोपड़ा और ऋतिक रोशन के बीच अभी बात बनी नहीं है. ऋतिक इस फिल्म के लिए 500 करोड़ का बजट चाहते हैं लेकिन आदित्य 350 करोड़ के बजट में फिल्म बनाना चाहते हैं.
‘कृष 4’ बैठी ठंडे बस्ते में
बॉलीवुड हंगामा को एक भरोसेमंद सूत्र ने बताया है कि, ‘ऋतिक रोशन इस फिल्म को लगभग 500 करोड़ रुपये के भारी बजट पर बनाना चाहते हैं, वहीं आदित्य चोपड़ा का मानना है कि फिल्म का बजट लगभग 350 करोड़ रुपये तक सीमित होना जरूरी है. कई दौर की बातचीत के बाद, दोनों ने फिलहाल ‘कृष 4′ को स्थगित कर दिया है.’
किसी और स्टूडियो के साथ काम करेंगे ऋतिक!
खबरों की मानें तो आदित्य चोपड़ा के साथ बात ना बन पाने के कारण अब ऋतिक रोशन भी अन्य स्टूडियो में बात कर रहे हैं. इसके अलावा एक्टर स्क्रिप्ट और बजट पर भी दोबारा विचार कर रहे हैं. ऋतिक ने आदित्य चोपड़ा के फीडबैक को भी पॉजिटिव तरीके से लिया है इसलिए वो खुद भी सोच- विचार कर रहे हैं. वो आदित्य की बातों पर विचार करते हुए और भी स्टूडियोंज से बात कर रहे हैं जिससे कि फिल्म को बनाया जा सके. वो ‘कृष 4’ में पूरी तरह से डूबने से पहले एक और फिल्म करना चाहते हैं. जिसके लिए उन्होंने कई स्क्रिप्ट्स पढ़ी हैं और उनमें से एक को वो जल्दी ही फाइनल करने वाले हैं.
कब होगी ‘कृष 4’ रिलीज
बता दें कि ऐसे में अब खबरें हैं कि ‘कृष 4’ शायद 2027 तक के लिए पुश हो गई है. हो सकता है तब तब आदित्य ऋतिक के बजट पर सोचें और मान जाएं या फिर ऋतिक किसी और प्रोड्यूसर के साथ कोलेबरेशन कर लें. तो ऐसे में ये फिल्म इस साल तो नहीं आने वाली हैं. फैंस को इस सुपरहीरो को देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना ही पड़ेगा.



