मनोरंजन

5 मिनट 1 सेकंड का ‘धूम’ का 22 साल पुराना सॉन्ग, जिसे आदित्य चोपड़ा ने कर दिया था रिजेक्ट, फिर हो गया हिट

आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘धूम’ को साल 2004 में रिलीज किया गया था. इस फिल्म को आज तक कोई भुला नहीं पाया है. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया था, जिसके बाद इसके दो और सीक्वल आए और सभी हिट रहीं. ऐसे में आज आपको पहली किस्त के टाइटल सॉन्ग के बारे में बता रहे हैं, जिसे आदित्य चोपड़ा ने पहले रिजेक्ट कर दिया था और बाद में वही गाना हिट साबित हुआ था.

दरअसल, जिस ‘धूम’ के जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं, उसे साल 2004 में रिलीज किया गया था. ये फिल्म का टाइटल ट्रैक था और इसने धूम मचा दी थी. आज भी इसे लोग काफी पसंद करते हैं. आदित्य चोपड़ा ने इसे रिजेक्ट किया था. लेकिन बाद में वो इसे करने के लिए राजी हो गए थे और यही गाना हिट साबित हुई थी. इसके पीछे की कहानी भी काफी दिलचस्प है.

आदित्य चोपड़ा ने रिजेक्ट कर दिया था ‘धूम मचाले’

‘महुआ शो’ से इंडियन संगीतकार समीर अंजान का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह फिल्म ‘धूम’ के टाइटल सॉन्ग ‘धूम मचाले’ को लेकर दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए नजर आते हैं. वह बताते हैं, ‘पहली सीटिंग पर जब मैं पहुंचा तो देखा कि प्रीतम और डायरेक्टर बड़े दुखी खड़े थे. मैंने उनसे पूछा कि क्या हुआ? तो उन्होंने कहा कि हमने एक ट्यून सुनाई और इसे आदित्य चोपड़ा ने रिजेक्ट कर दिया था.’

यह भी पढ़ें: 4 जून को ओटीटी पर आ रही है ‘धुरंधर 2’, JioHotstar ने कंफर्म कर दी रिलीज डेट

रिजेक्शन के बाद कैसे रिलीज हुआ ‘धूम मचाले’?

समीर अंजान आगे बताते हैं, ‘मुझे ट्यून अच्छी लगी, मैंने कहा यार कुछ तो बात है. मैंने पूछा फिल्म का टाइटल क्या है? उन्होंने कहा धूम है. तो मैंने कहा कि यहां तो धूम बहुत अच्छा लगेगा. फिर मैंने वो मुखड़ा कंप्लीट किया. मैंने बोला आदि गाना मैंने लिखा है. तुम एक बार सुन लो. जैसे ही वो गाना सुना वो उछल पड़ा. वो बोला कि अरे सर ये तो कमाल ही हो गया. तो मैंने बोला कि तुमने यही सेम ट्यून रिजेक्ट क्यों की थी?’ 

समीर अंजान आगे बताते हैं, ‘प्रीतम जब उसे ये गाना सुनाता था तो वो इसमें डमी वर्ड सुनाता था. जो मैं तेरी हूं मैं तेरी लैला… था. वो जैसे ही लैला शब्द सुनाए तो आदि को लगे कि वो पुराने स्टाइल का गाना सुना रहा है मुझे ये चाहिए ही नहीं. तो इस तरह से ये गाना बना.’ आपको बता दें कि ‘धूम मचाले’ गाने को ईशा देओल पर फिल्माया गया था और उनकी सिजलिंग अदाओं ने स्क्रीन पर बवाल ही मचा दिया था.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला दम, जानें फ्रइडे को किसने मारी बाजी

‘धूम’ का बॉक्स ऑफिस

फिल्म ‘धूम’ के बॉक्स ऑफिस के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म ने उस समय रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 50.44 करोड़ रहा था जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 46.58 करोड़ रहा था. इतना ही नहीं, फिल्म का बजट 11 करोड़ था. इसकी स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें जॉन अब्राहम, उदय चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और रिमी सेन जैसे कलाकार अहम रोल में थे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button