लाइफस्टाइल

5 Best Home remedies to Cure Unwanted Hair 

Unwanted Hair : चेहरे पर अनचाहे बाल होना महिलाओं के लिए एक आम लेकिन परेशान कर देने वाली समस्या है. यह न सिर्फ आपकी सुंदरता पर असर डालता है, बल्कि आत्मविश्वास को भी कम करता है. वैसे तो फेशियल हेयर हटाने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स उपलब्ध हैं, जैसे वैक्सिंग, थ्रेडिंग, लेजर आदि, लेकिन ये महंगे, दर्दनाक या स्किन के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं. ऐसे में घरेलू नुस्खे एक बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प हो सकता है. आइए जानते हैं बालों से अनचाहे बालों को हटाने के आसान से टिप्स-

हल्दी और दूध का पेस्ट

हल्दी एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होती है और बालों की ग्रोथ को धीरे-धीरे कम करती है. इसके लिए 1 चम्मच हल्दी में थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे बालों वाली जगह पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें. यह उपाय नियमित करने से बालों की ग्रोथ धीमी होती है.

ये भी पढ़े- पीरियड्स में आ रहा है 15 दिन से ज्यादा का गैप? जानें ये कैसे हो सकता है खतरनाक

बेसन, हल्दी और दही का पैक

बेसन स्किन को एक्सफोलिएट करता है और हल्दी के साथ मिलकर बालों की जड़ों को कमजोर करता है. 2 चम्मच बेसन में 1 चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही या गुलाबजल मिलाएं. पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें. सप्ताह में दो बार इसका प्रयोग करें.

नींबू और चीनी का स्क्रब है बेस्ट

नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो बालों को हल्का करने में मदद करते हैं. 2 चम्मच चीनी में 2 चम्मच नींबू रस मिलाकर स्क्रब बनाएं. इस स्क्रब से चेहरे पर 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. यह उपाय हफ्ते में 2–3 बार किया जा सकता है.

अंडे का फेस मास्क

अंडे की सफेदी में चिपचिपाहट होती है जो बालों को पकड़ने और निकालने में मदद करती है. 1 अंडे की सफेदी में 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर मिलाएं. इस मास्क को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें. जब यह पूरी तरह सूख जाए तो धीरे से खींच कर निकालें. यह मास्क वैक्स की तरह काम करता है.

पपीता और हल्दी का कॉम्बिनेशन है बेस्ट

कच्चा पपीता बालों की ग्रोथ को कम करने वाले एंजाइम्स से भरपूर होता है. 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ पपीता लें, उसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. इस नुस्खे को हफ्ते में एक बार जरूर आजमाएं.

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button