उत्तर प्रदेशभारत

48 घंटे से अंधेरे में 500 परिवार… बरेली में बिजली संकट पर लोगों का फूटा गुस्सा, कहा- 2 दिन से ब्लैकआउट

48 घंटे से अंधेरे में 500 परिवार... बरेली में बिजली संकट पर लोगों का फूटा गुस्सा, कहा- 2 दिन से ब्लैकआउट

ट्रांसफॉर्मर फुंकने से नहीं आ रही बिजली.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शांति विहार इलाके में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है. भीषण गर्मी के बीच पिछले दो दिनों से इलाके की बिजली पूरी तरह ठप होने से स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा. ट्रांसफॉर्मर खराब होने की वजह से करीब 500 से ज्यादा आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर हो गई. बिजली न आने से पानी की समस्या भी गंभीर हो गई है और छोटे-छोटे बच्चे गर्मी में बेहाल हैं.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर शिकायत की गई, लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन उठाना जरूरी नहीं समझा. लगातार दो दिन तक बिजली सप्लाई बहाल न होने से परेशान लोगों का सब्र टूट गया और सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा सड़क पर उतर आए. गुस्साए लोगों ने रोड पर जाम लगाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें- विपक्ष छोड़िए, UP में सत्ता पक्ष के विधायक ही बिजली कटौती से परेशान ऊर्जा मंत्री को लिखा लेटर, बोले- जनता जवाब मांग रही

पुलिस ने समझाया-बुझाया

जाम की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और काफी देर तक बातचीत के बाद स्थिति को शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, तब जाकर विभाग हरकत में आया और नए ट्रांसफॉर्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई.

शांति विहार के लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही इलाके में ट्रांसफॉर्मर बार-बार फुंक रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग पहले से कोई तैयारी नहीं करता. लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार 24 घंटे बिजली देने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है. आम जनता को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढे़ं- भीषण गर्मी के बीच बत्ती गुल, लखनऊ में फूटा गुस्सापावर हाउसों का घेराव कर जमकर नारेबाजी

ट्रांसफॉर्मर लगाने में जुटी बिजली विभाग की टीम

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरेली के कई मोहल्लों में बिजली संकट बना हुआ है. लगातार कटौती और खराब व्यवस्था से लोग परेशान हो चुके हैं. अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को अपनी आवाज उठाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है. शांति विहार में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद इलाके में लोगों के अंदर बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी साफ देखने को मिली. फिलहाल बिजली विभाग की टीम ट्रांसफॉर्मर लगाने के काम में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही इलाके की बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी और उन्हें इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

मनवीर सिंह

मनवीर सिंह

मैं मनवीर सिंह 6 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं. 5 साल से टीवी9 भारतवर्ष न्यूज चैनल में सेवा दे रहा हूं. इससे पहले आजतक न्यूज चैनल के लिए भी काम किया है. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरें पसंद हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button